Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
राज्य

प्रतिभा सिंह का आरोप अटल टनल निर्माण का झूठा श्रेय ले रही है बीजेपी सरकार

-
Himalayan Update Bureau | July 10, 2022 06:01 PM
शिमला,10 जुलाई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अटल टनल निर्माण का लेकर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा है कि जयपुर में उतरी क्षेत्रीय परिषद की एक बैठक में मुख्यमंत्री का अपने अभिभाषण में अटल टनल निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह देश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहें है।उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका केवल उद्धघाटन किया है जबकि इस सुरंग का शिलान्यास तत्कालीन यूपीए सरकार की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने 23 जून 2010 को किया था।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज इस सुरंग निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं स्व इंदिरा गांधी,राजीव गांधी व डॉ मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी का नाम तक नही लिया जाता।
प्रतिभा सिंह ने एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री झूठ बोल कर लोगो को गुमराह नही कर सकते।उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर अपना राजनीतिक हित साधने में लगी है।उन्होंने कहा कि अटल टनल से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को हटा कर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी ओछी मानसकिता का परिचय दिया है।उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति व प्रदेश के लोग भली भांति जानते है कि यह सुरंग किस की देन है।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा को चुनौती दी है कि वह सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को उसी स्थान पर पुनर्स्थापित करें जिससे देश के लोगो को इस सुरंग निर्माण के इतिहास की सच्ची जानकारी मिल सकें।उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने इस पट्टिका को पुनर्स्थापित नही किया तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इस पट्टिका को उसी स्थान पर पुनस्थापित किया जाएगा।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
बैसाखी पर्व का इतिहास और महत्व: डॉ विनोद नाथ लोक सभा चुनाव का आगाज, भाजपा ने लोक सभा चुनावों का बिगुल फूंका राज्यपाल ने किया प्रो. प्रमोद शर्मा की पुस्तक का विमोचन मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं मतदाताओं के नाम- अपूर्व देवगन सरस्वती नगर महाविद्यालय में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा आज की बिग ब्रेकिंग फेसबुक हुआ क्रैश प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए डाक विभाग में पंजीकरण करवाएं लाभार्थी विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत छेत्रां के गांव बीदरवाल में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम 27 जनवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में होगा आयोजित संजय अवस्थी करेंगे अध्यक्षता
-
-
Total Visitor : 1,64,53,942
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy