Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एसजेवीएन की आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित कियासुखविंदर सुक्खू के तानाशाही रवैये से आज कांग्रेस की नाव डूब रही:  राजेंद्र राणा बुधबार को आनी में 898 अधिकारी कर्मचारियों को दिया जायेगा पहले चरण का पूर्वाभ्यासनशामुक्त ऊना अभियान के तहत रील कंटेस्ट के विजेता सम्मानितचंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर मिशन स्कूल आनी में  स्वीप टीम ने बच्चों को मतदान के प्रति किया जागरूककांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यपमोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल
-
राज्य

बिधायक किशोरीलाल सागर ने विक्रमादित्य सिंह के भाषण पर किया पलटवार

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | August 04, 2022 05:26 PM
आनी,
आनी के बिधायक किशोरीलाल सागर ने कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में शिमला ग्रामीण के बिधायक विक्रमादित्य सिंह के बेतुके भाषण पर पलटवार किया है। उनका कहना है कि विक्रमादित्य सिंह स्वयं एक अच्छे नेता हैं मगर बिना किसी ठोस प्रमाण के लोगों को बरगलाकर दूसरों पर छींटाकशी करना उन्हें शोभा नहीं देता।किशोरीलाल सागर ने कहा कि कांग्रेस के नेता, भाजपा सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियाँ को पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए बौखलाहट में अनर्गल बातें कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह  ने अपने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जितना विकास किया है, उससे ज्यादा उन्होंने आनी विधानसभा क्षेत्र में करके दिखाया है।प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की जो जो भी घोषणाएं की हैं ,वे सभी पूरी हुई हैं।आनी में 66 करोड़ रु की लागत से आधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है, जबकि विश्राम गृह सहित अन्य घोषणाएं भी धरातल पर क्रियान्वित हुई हैं।बिधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि सरकार ने जहां किसान बागबान हित में किसान  सम्मान निधि शुरू कर प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ पहुंचाया है।वहीं सेव कार्टन में 6 प्रतिशत की कटौती कर, बागबानों को राहत प्रदान की है। बिधायक ने कहा कि आनी कालेज में प्रोफेसर की नियुक्ति चरणबद्ध तरीके से हो रही है, और आनी अस्पताल में भी विशेषज्ञ डॉक्टर अपना पदभार सम्भाल रहे हैं,जो क्षेत्र के लिए खुशी की बात है।बिधायक ने कहा कि जनता भाजपा सरकार के विकास कार्यों और नीतियों से पूरी तरह प्रभावित है और आने बाले चुनाबों में भी जनता भाजपा  को अपना भरपूर समर्थन देगी और प्रदेश मेँ ठा. जयराम के नेतृत्व में एक बार पुनः भाजपा की सरकार वनेगी।
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा और शक्ति केंद्र अध्यक्ष तिलक राज शर्मा सहित अन्य क़ई कार्यकर्ता मौजूद रहें।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
बैसाखी पर्व का इतिहास और महत्व: डॉ विनोद नाथ लोक सभा चुनाव का आगाज, भाजपा ने लोक सभा चुनावों का बिगुल फूंका राज्यपाल ने किया प्रो. प्रमोद शर्मा की पुस्तक का विमोचन मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं मतदाताओं के नाम- अपूर्व देवगन सरस्वती नगर महाविद्यालय में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा आज की बिग ब्रेकिंग फेसबुक हुआ क्रैश प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए डाक विभाग में पंजीकरण करवाएं लाभार्थी विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत छेत्रां के गांव बीदरवाल में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम 27 जनवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में होगा आयोजित संजय अवस्थी करेंगे अध्यक्षता
-
-
Total Visitor : 1,64,65,175
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy