आनी,
https://youtube.com/channel/UCKCT6PqdI1kkJU6jlYzF6O2g
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाई जा रही महंगाई, बेरोजगारी, कुप्रशासन एवं अव्यवस्था एवं अग्निपथ योजना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा के नेतृत्व में आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से एक विशाल विरोध रैली निकाली गई। इस रैली में किसानों, बागवानों, गृहणियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश के चलते एसडीएम निरमंड के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। बीसीसी अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि राज्य में बढ़ती महंगाई, असहनीय बेरोजगारी और सड़कों की बदहाली से जूझ रहे किसानों में वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रति खासा रोष है।उन्होंने कहा कि इस समय पूरे आनी निरमण्ड क्षेत्र में नकदी फसल सेब तोड़ने का काम जोरों पर चल रहा है। मगर भारी बारिश के कारण टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए आवश्यक मशीनरी की व्यवस्था सरकार व विभाग द्वारा नहीं की गई है, जिससे बागबानों को अपनी तैयार फसल सेब मंडियों तक पहुंचाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रही है। अधिकांश बागवानों के सेब अवरुद्ध सड़कों के कारण गोदामों में ही पड़े हैं जो अब सड़ने लगे हैं और ग्रामीण महिलाएं जो दूध उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, उन्हें भी सड़क मार्ग अबरुद्ध होने के कारण अपनी पैदावार को दूध संग्रह केंद्र तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्तों पर कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। जिससे महिलाओं में सरकार के प्रति भारी रोष है। धरना प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने सेब के कार्टूनों पर भारी कर की दरों में बढ़ोतरी का कार्य किया है, जो पूर्णतः निंदनीय है। इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सत्यपाल ठाकुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, बंसीलाल उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दिलीप जोशी महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, सतपाल ठाकुर कुक्कू महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, लोचन देव शर्मा महासचिव, कांत कृष्ण ठाकुर महासचिव, प्रताप ठाकुर महासचिव, मुकेश शर्मा महासचिव, पंकज शर्मा उपाध्यक्ष, कुलभूषण शर्मा ज़ोनल अध्यक्ष, श्यामचंद, पवन ठाकुर, महासचिव यशपाल कटोच, महासचिव नीरज सिंह उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार जोनल अध्यक्ष, बलिराम सचिव, प्रमोद ठाकुर, युगराज जोनल अध्यक्ष, अनिल ठाकुर सचिव, सतीश शाह प्रधान ग्राम पंचायत जगातखाना, मिथलेश कुमार प्रधान ग्राम पंचायत बखन, चमन भारती सिंह सचिव, घनश्याम चड्ढा इंटक अध्यक्ष, दीपचंद ठाकुर उप प्रधान ग्राम पंचायत कोट, प्यारेलाल शर्मा सचिव, ओम प्रकाश शर्मा अध्यक्ष सेवादल, रविंद्र वर्मा, कुकू नेगी उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आनी, जामबल कुमार, नवनीत कुमार, कपिल ठाकुर, सुनील सूद, गीतांजलि कश्यप महिला कांग्रेस, श्री किशोरी लाल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, जगदीश सचिव, चेतन चौहान तथा सोनी वर्मा सहित अन्य क़ई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आनी से छविंद्र शर्मा की रिपोर्टनिरमण्ड में गरजी कांग्रेस
सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर की नारेबाजी