Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

राजभवन में ‘एट होम’ का आयोजन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | August 15, 2022 06:59 PM
शिमला,
 
 
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘एट होम’ की मेजबानी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद एहतेशाम सईद उपस्थित थे।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, विभिन्न आयोग, बोर्ड तथा निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस और सैन्य अधिकारी, शहर के प्रमुख नागरिक, पूर्व सैनिक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 
‘एट होम’ में पहली बार ढली स्थित विशेष रूप से सक्षम बच्चों के स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों की गौरवमयी विकास यात्रा को दर्शाता एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया, जिसे सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
चुनाव को लेकर विभिन्न स्थानों पर स्वीप गतिविधियां आयोजित  जेंडर बजटिंग पर तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न मेरा नाम है न अभियान के अन्तर्गत शिक्षण संस्थानों में बनाए जाएंगे कैंपस एंबेसडर सुक्खु सरकार खो चुकी जनता में अपना विश्वास  : आशीष शर्मा  आवासीय आयुक्त ने  विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्यायः जगत सिंह नेगी मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एमसीएमसी की बैठक का आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अध्यक्षता हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों पर बैठक : अतिरिक्त उपायुक्त ने की अध्यक्षता अधिकारियों को दी जेंडर बजटिंग की जानकारी
-
-
Total Visitor : 1,63,83,537
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy