Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
देश

रामपुर एचपीएस द्वारा 10.9082 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का कीर्तिमान स्थापित

-
के . जम्वाल 7018631199 | August 27, 2022 01:33 PM

रामपुर,

 रामपुर एचपीएस ने  26.08.2022 को 10.9082 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु  एसजेवीएन के इतिहास में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2021 में 10.893 मिलियन यूनिट की तुलना में 26 अगस्त 2022 में 10.9082 मिलियन यूनिट एक दिन के उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अतिरिक्त विद्युत उत्पादन के लिए प्लांट एवेलेबिलिटी फेक्टर 110.199 प्रतिशत रही जबकि संचयी प्लांट एवेलेबिलिटी फेक्टर  109.019 प्रतिशत रहा।

      परियोजना प्रमुख  रविचन्द्र नेगी ने इस उपलब्धी को एक ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने अपने संबोधन में  सर्वप्रथम परम पिता परमेश्वर को धन्यवाद करते हुए एसजेवीएन प्रबंधन का आभार व्यक्त किया जिनके दिशा-निर्देशों से यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं अन्य निदेशक मंडल के मार्ग-निर्देशन का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने बताया कि तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद एसजेवीएन प्रबंधन के समय -समय पर लिए गए उचित निर्णयों एवं दिशा-निर्देशों की वजह से यह उपलब्धी संभव हो सकी। उन्होने कहा कि  एसजेवीएन प्रबंधन के कुशल निर्देशन में निगम के बुनियादी मूल्यों - व्यावसायिकता, जवाबदेही, स्थिरता, टीम भावना, नवाचार एवं विश्वास, से एसजेवीएन में एक नई कार्य-संस्कृति उभर रही है जिसकी वजह से यह निगम विद्युत उत्पादन के क्ष्ेात्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने सांझां विज़न - वर्ष 2023 में 5000, वर्ष  2030 में 25000 एवं  वर्ष 2040 में 50000 मेगावाट, की ओर ते से बढ़ रहा है।  इस अवसर पर उन्होंने परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य कामगारों को बधाई एवं शुभकामनांए दी।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा एनजेएचपीएस झाकड़ी में 53वे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
-
-
Total Visitor : 1,63,85,638
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy