आनी,
गृह निर्माण में प्रयोग होने वाली आबश्यक बस्तुओं तथा साजो सजावट की फैंसी आइटम के लिए आनी क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं,क्योंकि अब लोगों को ये सुबिधा चंडीगढ़ के दाम पर आनी के रोवा में खुले ठाकुर हार्डवेयर हाईटेक शोरूम में उपलब्ध हैं।इस हार्डवेयर के इस आधुनिक शोरूप का बिधिवत उद्घाटन शुक्रवार को एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर ने रिवन काटकर किया।उन्होंने इस शोरूम के लिए शोरूम मालिक घनश्याम ठाकुर को बधाई दी और कहा कि आनी में इस तरह के हाईटेक शोरूम की आवश्यकता थी।आनी क्षेत्र के लोगों को अब निश्चित तौर पर यहां वेहतर सुबिधा मिलेगी।इस मोके पर उनके साथ बरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम चन्देल, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, रामकृष्ण वर्मा, बीएमओ डॉ, ज्ञान ठाकुर,परस राम,समाज सेवी एनडी ठाकुर, लगनेश चन्देल,पुष्पा ठाकुर, महेंद्र कायथ, रामकृष्ण ठाकुर, तथा लाल सिंह सहित आनी वाजार के व्यापारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस मोके पर शोरूम के मालिक घनश्याम ठाकुर ने कहा कि उनके हार्डवेयर स्टोर में क्षेत्र के लोगों को गृह निर्माण के लिए हार्डवेयर का सारा सामान और सैनिट्री फिटिंग का फैंसी सामान चंडीगढ़ के दामों में मिल सकेगा।उन्होंने बताया कि उनके हार्डवेयर स्टोर में लोगोँ को गृह निर्माण से सम्बंधित हर प्रकार का सामान मिल सकेगा।