Friday, April 19, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
एसडीएम अर्की यादविन्द्र पाल की अध्यक्षता में स्वीप टीम अर्की ने लगाया मतदाता जागरूकता शिविरसुदृढ़ लोकतंत्र निर्माण के लिए मतदान आवश्यक अतिरिक्त उपायुक्त ने की ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षतालोकसभा का चुनाव राष्ट्रवादी शक्तियों और परिवारवादी शक्तियों के बीच : बिंदललोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों की पहली रेंडमाइजेशन का आयोजनहिमाचल की उच्च राजनीतिक परंपराओं को भाजपा ने कलंकित किया  : दीपक शर्मायूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अनीश दीवान ने भाजपा के पूर्व शिमला सांसद पर निशाना साधते हुए काहा, हिमाचल पर जल प्रलय आया उस वक़्त वो कहा थेउपायुक्त ने बीडीओ टूटू अनमोल को यूपीएससी परीक्षा पास करने पर दी बधाई
-
देश

““यूको राजभाषा स्वर्ण जयंती पर्व –हिन्दी में करें काम” मूल विषय के अंतर्गत यूको बैंक अंचलकार्यालय,शिमला में आयोजित संगोष्ठी समारोह|

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | September 27, 2022 07:46 PM

शिमला,


यूको बैंक अंचल कार्यालय शिमला की ओर से अंचल कार्यालय शिमला में हिन्दी दिवस समारोह आयोजित किया गया | इस वर्ष बैंक में राजभाषा परिवार के 50 वर्ष पूर्ण किया है | राजभाषा परिवार और इसकी प्रगति में 50 वर्षों में अनेक उच्छाइयों को छुआ हैं 50 वर्ष पूर्ण होंने अवसर पर और साथ ही देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर“आज़ादी का अमृत महोत्सव” के रूप में सोल्लास मनाया जा रहा है जिसके अनुरूप यूको बैंक द्वारा इस बार हिन्दी दिवस/सप्ताह मूल विषय “यूको राजभाषा स्वर्ण जयंती पर्व –हिन्दी में करें काम”रखा गया है |
आयोजन का आरंभ एस एस नेगी उप महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख यूको बैंक शिमला द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि भारत में आयुर्वेद के जाने माने डॉ प्रसिद्ध लेखक राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित डॉ अनुराग विजय वर्गीय, आयुर्वेधाचार्य उप मंडलीय आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सचिवालय शिमलाका अंचल शिमला आगमन पर स्वागत किया| समारोह में अन्य महानुभाव जे पी नेगी सहायक महाप्रबन्धक एवं प्रभारी राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हिमाचल प्रदेश, संजय जैन सहायक महाप्रबंधक एवं उप अंचल प्रमुखएवं बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे |


  • कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन कर की गई, तद्पश्चात यूको बैंक के उपमहाप्रबंधक एस एस नेगी जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राजभाषा कार्यक्रम में अंचल प्रमुख एवं उपमहाप्रबंधक एसएस नेगी जी ने अपने सम्बोधन द्वारा मुख्य अतिथिडॉअनुराग विजय वर्गीय, एवं कार्यक्रम में आए सभी महानुभावों एवं आगंतुकों का स्वागत किया गया, उन्होने राजभाषा हिन्दी के महत्व को समझते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना कार्य हिन्दी में करने के साथ-साथ हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए भी कहा गया |

  • अपने उद्बोधन में संजय जैन सहायक महाप्रबंधक यूको बैंक सर्वप्रथम सभी यूकोजन को राजभाषा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाने सबसे बड़ा पुरस्कार “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” पुनः यूको बैंक प्रधान कार्यालय को प्राप्त होने पर सभी का आभार प्रकट किया और राजभाषा में अपना कार्य करने एवं अधिक से अधिक विस्तार एवं बोलचाल में उपयोग करने के लिए कहा गया | कार्यक्रम में अंचल प्रमुख महोदय एस एस नेगी द्वारा इस अवसर पर मुख्य अतिथि“प्रदेश का प्रसिद्ध नाम” प्रसिद्ध चिकित्सा विशेषज्ञ एवं लेखक डॉ अनुराग विजय वर्गीय को देश की चिकित्सा पद्दत्ति और राजभाषा हिन्दी के क्षेत्र में अतुल्य योगदान के लिए “यूको चंद्रधर शर्मा गुलेरी भाषा-सेतु सम्मान” से विभूषित एवं सम्मानित किया गया और उन्हे सम्मान स्वरूप भाषा-सेतु स्मृतिका भेंट की गई | अपने उद्बोधन में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनुराग विजय वर्गीय द्वारा संगोष्ठी विषय भारतीय चिकिस्ता पद्दती और भारतीय भाषा हिन्दी में विस्तार से भारत की पौराणिक चिकित्सा पद्दत्ति ,आयुर्वेद, स्वस्थ जीवन पर एवं हिन्दी भाषा विशेषताओं का व्याख्यान किया गया और अपने अभिभाषण में महोदय द्वारा देश,प्रदेश में योग के लाभ एवं स्वस्थ जीवन शैली , हिन्दी भाषा से माध्यम से सरल एवं सहज रूप से आयुर्वेदों के गुणों को आम जन तक पहुंचाना विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया | और भाषा साहित्य, संस्कृति एवं योग पर सभी को उत्साहित होकर कार्य करने एवं इसके संरक्षण एवं एवं एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए कहा गया | देश की आज़ादी के 75 वर्ष होने के उपलक्ष्य पर उन्हें राजभाषा हिन्दी एवं क्षेत्रीय भाषा के स्वतंत्रता संग्राम से वर्तमान समय तक विविधता से पूर्ण देश को एक सूत्र में पिरोकर रखने पर जनमानस की भाषा के वशिष्ठ योगदान का विस्तार से वर्णन किया गया और व्यवहारिक जीवन में आपने के लिए आग्रह किया |
  • हिन्दी पखवाड़े-2022 के आरंभ सूरत गुजरात में आयोजित दूसरे अखिल भारतीय सम्मेलन से हुआ और 14 सितम्बर के पश्चात इसके अंतर्गत अंचल कार्यालय शिमला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ एवं स्कूलों में निबंध लेखन प्रतियोगीता, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया | इन प्रतियोगिताओं में अंचल परिवार शिमला के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग ने उत्साह के साथ भाग लिया | प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि महोदय एवं उपमहाप्रबंधक महोदय द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया |
    भाषण प्रतियोगिता कविता पाठ प्रतियोगिता, और आशु भाषण में भाग ले रहे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया |
    कार्यक्रम के अंत में संजय जैन सहायक महाप्रबंधक एवं उप अंचल प्रमुख शिमला द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि भारत के जाने माने आयुर्वेधाचार्यडॉअनुराग विजय वर्गीयआयुर्वेधाचार्य उप मंडलीय आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी सचिवालय शिमला, एस एस नेगी उप महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख यूको बैंक शिमला, जे पी नेगी सहायक महाप्रबंधक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हिमाचल प्रदेश एवं सभी मुख्य प्रबन्धक और ज्यूरी सदस्य के साथ- साथसमारोह में उपस्थित सभी माहनुभावों को धन्यवाद ज्ञपित किया गया और हिन्दी भाषा सितम्बर के महत्व को बताते हुए राष्ट्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर की संवाहिका हिन्दी के प्रति सम्मान एवं स्वाभिमान से राजभाषा हिन्दी में कार्य करने कहा गया |
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,50,427
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy