Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एसजेवीएन की आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित कियासुखविंदर सुक्खू के तानाशाही रवैये से आज कांग्रेस की नाव डूब रही:  राजेंद्र राणा बुधबार को आनी में 898 अधिकारी कर्मचारियों को दिया जायेगा पहले चरण का पूर्वाभ्यासनशामुक्त ऊना अभियान के तहत रील कंटेस्ट के विजेता सम्मानितचंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर मिशन स्कूल आनी में  स्वीप टीम ने बच्चों को मतदान के प्रति किया जागरूककांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यपमोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल
-
राजनैतिक

जयराम सरकार फिजूल खर्ची और चुनावी रैलियों के लिए ले रही कर्जः सुखविंदर सिंह सुक्खू

-
Guru | October 11, 2022 03:36 PM
सुखविंदर सिंह सुक्खू


शिमला,
कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जयराम सरकार लगातार कर्ज लेकर हिमाचल को कर्ज में डूबो रही है। उन्होंने कहा कि यह कर्ज हिमाचल की जनता के लिए नहीं बल्कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए सरकार ले रही है। कर्ज का यह पैसा विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया जा रहा, बल्कि इससे फिजूल खर्जी पर उड़ाया जा रहा है। उन्होंने जयराम सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को हिमाचल के लोगों की समस्याएं नजर नहीं आ रही। स्कूलों में शिक्षक नहीं और स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टर और अन्य स्टाफ नहीं है। ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालात खस्ता बनी हुई है। सरकार को इन पर पैसा खर्च करना चाहिए था, मगर सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं है।


सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जयराम इस चुनावी साल में हर माह कर्ज ले रही है। अब सरकार 1000 करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में है। इससे पहले जयराम सरकार ने जुलाई में 1000 करोड़ रूपए कर्ज लिया था। इसके बाद फिर अगस्त में 1500 करोड़ रूपए का कर्ज लिया। बीते सितंबर माह में 2500 करोड़ रूपए लिया गया। अब फिर 1000 करोड़ रुपए का कर्ज जयराम सरकार ले रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जयराम सरकार को एक उपलब्धि के लिए याद रखा जाएगा, वह यह कि इससे पहले सरकारों ने कुल जितना कर्ज लिया है, उतना अकेले जयराम सरकार अब तक ले चुकी है। इसके चलते हिमाचल का कुल कर्ज 70 हजार करोड़ से पार चुका है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा जयराम सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल स्थापना के भव्य समारोह कराकर अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करने का काम किया। इन आयोजनों पर 60-70 करोड़ रूपए जाया किया, जबकि इससे हिमाचल की जनता को कोई लाभ नहीं मिला। उल्टे इन आयोजनों से लोगों को भारी असुविधा हुई। प्रत्येक आयोजन के लिए आसपास डिपो और सब डिपो से एचआरटीसी की 250-300 बसे भेज कर इन रूटों को तीन दिनों तक बाधित करने का काम जयराम सरकार ने किया है। इसी तरह अन्य चुनावी रैलियां हिमाचल की जनता के पैसों से की जा रही है। प्रदेश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है और जयराम सरकार फिजूल खर्ची कर सरकारी खजाने पर लगातार बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता इसका पूरा जवाब देगी। जनता जयराम सरकार से बदला लेने की ठान चुकी है। इसका एक ट्रैलर उपचुनावों में जनता दिखा चुकी है। जयराम सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, जनता ने विधानसभा चुनावों में उसको सबक सिखाने की पूरी तैयारी कर ली है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,63,597
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy