Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह पर पलटवारज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कियास्वीप के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र में  कुवारसीं, बजोल, बडेई और  दाडवी में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजितएसडीएम अर्की ने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र में चलाया विशेष जागरूकता अभियानवर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी : कश्यपगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकउपायुक्त का 'नशा मुक्त ऊना' बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल
-
धर्म संस्कृति

मुख्यमंत्री ने किया अन्तरराष्ट्रीय रेणुका मेला का शुभारम्भ

-
November 18, 2018 05:55 PM
 शिमला,         

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने  सिरमौर जिला के रेणुका जी में भगवान परशुराम की पालकी की पूजा-अर्चना करने के उपरान्त छः दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय रेणुका मेले का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त वह भगवान परशुराम की शोभायात्रा में शामिल हुए और पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा की अगुवाई की।  
यह मेला दशमी की पूर्व संध्या पर भगवान परशुराम का उनकी माता रेणुका जी से वार्षिक मिलन का अनूठा संगम है। हर वर्ष देवप्रोबोधिनी एकादशी के अवसर पर पारम्परिक रेणुका उत्सव रेणुका झील के किनारे मनाया जाता है, जिसमें देशभर के लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। 
परंपरा के अनुसार, भगवान परशुराम की पालकी को जामो कोटी गांव के प्राचीन मंदिर से रेणुका जी लाया जाता है और उसके उपरान्त धार्मिक अनुष्ठानों जिसमें झील में पवित्र स्नान भी शामिल है, के उपरान्त वापिस ले जाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश अपनी समृद्ध परम्पराओं व संस्कृति के लिए जाना जाता है।यहां आयोजित होने वाले मेले व त्यौहार न केवल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति व परम्पराओं के परिचायक हैं बल्कि स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों का स्वस्थ मनोरंजन भी करते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को अपनी समृद्ध परम्पराओं, रीति-रिवाजों व संस्कृति से विशेष लगाव व सम्मान के लिए जाना जाता है। श्रद्धालु रंग बिरंगे परिधानों में पारम्परिक लोक धुनों पर थिरकते हुए इसमें शामिल होते हैं, जिससे इस मेले का पूरा माहौल आध्यात्मिक और आनंदमयी बन जाता है।
जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों तथा गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा विकासात्मक गतिविधियों पर लगाई गई प्रदर्शनियों का भी शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री का माइना बाग हेलीपैड से 14 किलोमीटर दूर स्थित रेणुका मेला मैदान तक लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 
 
विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, विधायक सुखराम चौधरी, सुरेश कश्यप, हर्षवर्धन चौहान तथा विनय कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,53,153
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy