Friday, April 26, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूमएसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितआयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गईस्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर
-
देश

शीत लहर का कहर

-
विक्रम मिल्की हिमालयन अपडेट 7018631199 | January 06, 2023 09:25 AM

सर्दी का सितम! दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह, पंजाब में रेड अलर्ट- अगले 48 घंटे रहेंगे भारी

 

नई दिल्ली ,

उत्तर भारत इस समय पूरी तरह से सर्दी की चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों ठंड से ठिठुर रही है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह सफदरगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि इस मौसम का सबसे कम है। ठंड से लोगों को हाल बेहाल है। जगह-जगह पर अलाक के सहारे लोग खुद को इस कंपकपाती ठंड से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आईएमडी ने यह भी कहा है कि अभी स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, आने वाले समय में राहत की उम्मीद जताई गई है। अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शीतलहर की चपेट में है। चंडीगढ़ का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया है। घनी धुंध और कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पंजाब भर में रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन भर शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन के समय भी दृश्यता बहुत कम रहेगी। हालांकि शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन इस दौरान सर्दी का कहर जारी रहेगा। उधर, हरियाणा में भी कड़ाके की सर्दी जारी है। आगामी कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में सर्दी जारी रहेगी।

आईएमडी द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए दिल्ली हवाईअड्डे ने गुरुवार को अपने सभी यात्रियों को अलर्ट कर दिया है। हवाई अड्डे ने कहा कि सभी फ्लाइट अभी पहले की तरह चल रही हैं। लेकिन विजिबिलिटी कम हो रही है। यात्रियों को अपने-अपने उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने के लिए कहा गया है। आपको बता दें कि सोमवार और मंगलवार के बीच करीब 100 उड़ानें देरी से चलीं और कुछ को कोहरे के कारण डायवर्ट किया गया।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,70,677
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy