Friday, April 26, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूमएसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितआयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गईस्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर
-
शिक्षा

हिमाचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल: मुख्यमंत्री

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | January 21, 2023 02:45 PM

शिमला,
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इन 68 स्कूलों में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार सायं यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्कूलों का निर्माण कम से कम 100 कनाल के परिसर में किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी छात्र हितैषी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए इन स्कूलों के लिए भूमि चयनित कर निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं को कॅरियर के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार खेल और शिक्षा का समायोजन करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में निकट भविष्य में खेल स्कूल और खेल महाविद्यालय भी खोले जाएंगे। सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को इस उद्देश्य के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
शिक्षा विभाग में स्टाफ की कमी की समस्या को दूर करने के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टाफ के युक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक और गैर-शिक्षक वर्ग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया एक साथ शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर भी बल देते हुए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में नए तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, सचिव शिक्षा अभिषेक जैन, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा और निदेशक प्रारंभिक शिक्षा घनश्याम शर्मा भी उपस्थित थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और शिक्षा खबरें
जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ राप्रापा चौरी की छात्रा पायल का चयन जमा दो स्कूल निरमंड में  वोकेशनल के छात्रों ने किया आईटीआई सिरकोटी का शैक्षणिक भ्रमण सरस्वती विद्या मंदिर कराणा से अंशुमन चौहान का जेएनवी में हुआ चयन हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में वार्षिक परिणाम रहा शत-प्रतिशत* टौणी देवी में परीक्षा परिणाम सुन  खिले बच्चों के चेहरे ,लड़कियों ने मारी बाजी  हिन्दी विषय में कक्षा छठवीं में "अक्षरों का महत्व" पाठ हटाना बाल विकास और मनोविज्ञान के अनुसार अनुचित; ठाकुर डीएवी दरकोटी ( टौणी देवी) के छात्रों ने किया विज्ञान केंद्र शिमला का भ्रमण स्टूडेंट्स कोचिंग एकादमी चौपाल से 6 छे बच्चों का आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 मे हुआ चयन मार्च 2024 में आयोजित हो रही वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत सात मार्च 2024 को कक्षा दसवीं के हिन्दी विषय के B और C सीरिज के बहुविकल्पात्मक प्रश्नोत्तरो में टंकण त्रुटियों दयानंद आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
-
-
Total Visitor : 1,64,70,317
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy