Friday, April 26, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूमएसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितआयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गईस्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर
-
पंजाब

जमात-ए-कादियान को लेकर पंजाब के मुसलमानों की ओर से ज्ञापन सौंपा

-
December 13, 2018 05:01 PM

लुधियाना, 

गुरूद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार सरदार प्रितपाल सिंह के कार्यालय में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से नायब शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने विशेष रूप से भेंट की। इस अवसर पर नायब शाही इमाम ने पंजाब के मुसलमानों की ओर से एक ज्ञापन सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी को दिया और बताया कि गुरदासपुर कादियान से संबंधित जमात-ए-कादियान का इस्लाम धर्म से कोई संबंध नहीं है। नायब शाही इमाम ने बताया की इस्लाम धर्म में यह हुक्म है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहिब सल्ललाहु अलैहीवसलम के बाद अब कोई पैगम्बर नहीं आयेगा, सभी मुसलमानों को कुरआन व हदीस के अनुसार चलना होगा, लेकिन कादियानी जमात ने अंग्रेजी शासन के दौरान मिर्जा गुलाम को नबी बना कर इस्लाम के मूल रूप को बदलने की कोशिश की थी जिसके बीच दरअसल अंग्रेजी साजिश थी कि मुसलमानों का ध्यान जंग-ए-आजादी से हटा दिया जाए। 1882 में ही लुधियाना के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना शाह मुहम्मद लुधियानवी (शाही इमाम पंजाब के पड़दादा के पिता जी) ने मिर्जा गुलाम कादियानी के खिलाफ फतवा जारी किया था। 

नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने सिंह साहिब को बताया कि अब कादियान जमात का हेड क्वाटर लंदन में है और वह आज भी पंजाब सहित भारत में पैसे देकर धर्म परिवर्तन करवाने में लगे हुए हैं। वह हर साल कादियान में अपने वार्षिक कार्यक्रम में सर्व धर्म के नाम पर श्री अकाल तख्त साहिब से सिंह साहिब को बुलाने की फिराक में हैं। नायब शाही इमाम ने कहा कि पंजाब भर के मुसलमान सिंह साहिब से गुजारिश करते हैं कि श्री अकाल तख्त साहिब से कादियानी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने से सिख संगठनों को रोका जाए क्योंकि उनके जलसे में जाने से कादियानी जमात के झूठे प्रचार को बल मिल सकता है। नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान ने कहा कि सिंह साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह को भी कादियान बुलाया गया था लेकिन समय रहते शाही इमाम साहिब द्वारा हकीकत बताने पर उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था।

नायब शाही इमाम की बात सुन कर सिंह साहिब ने कहा कि मैं पवित्र कुरआन शरीफ का पंजाबी में अनुवाद कर चुका हंू और इस्लामी शरीयत से भली भांति परिचित हंू। सिंह साहिब ने कहा कि पंजाब के मुसलमान निश्चिंत रहें सिख समुदाय कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति और संगठन की हिमायत नहीं करता जो किसी धर्म की मूल भावना को ठेस पहुंचाने वाले हों। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह कादियानी जमात के कार्यक्रम में कभी नहीं शामिल होंगे। इस अवसर पर शाही इमाम पंजाब के मुख सचिव मुहम्मद मुस्तकीम अहरारी, सरदार गुरप्रीत सिंह विंकल विशेष रूप से उपस्थित थे। 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और पंजाब खबरें
सुनील कुमार जाखड़ होंगे पंजाब के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। लुधियाना के पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए ममता आशु की अगवाई में पौधे लगाने की मुहिम कोरोना को हराना है तो बढ़ाएं इम्युनिटी, आपके किचन में ही मौजूद हैं कई राज, जानिए उनके बारे में -मीना गुप्ता शहर में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण कैंपों की संख्या को बढ़ाया जाये ;पुष्पेंद्र सिंगल पंजाब में करोना के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं मीना गुप्ता ने लोगों से की अपील अपने घरों में ही रहे राजनेताओं को अपनी सामाजिक जिम्मेवारी समझनी चाहिए और अपनी ताकत लोगों की सेवा में लगानी चाहिए : पंकज शर्मा/सोनिया शर्मा अल्प संख्यक वर्गों के लिए बंद लोन सुविधा योजनाओं को पुनः चलाने के उद्देश्य से मुहम्मद गुलाब ने की कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत से विशेष मीटिंग वर्धमान ग्रुप ने दी कोविड 19 में मदद के लिये 500 औषधि किट मुख्यमंत्री ने लुधियाना के जुराबें बेचने वाले लड़के की परिस्थितियों को देखते हुए पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा में सहायता की घोषणा असला लाइसेंस लेने के लिए अब लगाने होंगे कम से कम 10 पौधे :डिवीजनल कमिश्नर
-
-
Total Visitor : 1,64,70,579
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy