Thursday, March 28, 2024
Follow us on
-
खेल

प्रतिस्पर्धा के दौर में निरन्तर प्रयासरत रहें विद्यार्थी - जवाहर ठाकुर

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | August 17, 2019 06:52 PM

मंडी, 

अंडर 19 जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में किया गया। जिसमें जिला भर के 18 जोनों से लगभग 750 के करीब छात्र विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। 

स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर ने चार दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया। उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है अपितु खेलें छात्रों को आदर्श नागरिक बनाने में भी सहायक होती हैं। शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास भी खेलों से संभव है। खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे पर्तिस्पर्धा के इस दौर में शुरू से ही आगे बढ़ने के लिये प्रयासरत रहें। उन्होंने बच्चों से  नशे से बचकर रहने का आह्वान किया। साथ ही खेल जगत से जुड़े लोगों से भी उन्होंने आग्रह किया कि वे हर स्तर पर बाल खिलाड़ियों का ध्यान रखें। प्रदेश सरकार द्वारा 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें देने का निर्णय लिया गया है। 
सरकार सभी वर्गों के विकास को बचनबद्ध है और प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में विकास के कार्य तेजी से आगे चल रहे हैं। द्रंग में आदर्श विद्यालय के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामुदायिक भवन पधर के निर्माण के लिए सरकार ने 25 लाख की मंजूरी दे दी है। 
उन्होंने रिटेनिंग वाल के लिए 2 लाख देने की घोषणा की। शमसान  घाट के लिए 1 लाख, भुभु जंदरोग सड़क को 2 लाख, डलाह स्कूल सड़क को 1 लाख, कलमाणा सड़क निर्माण को 1 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम के लिए 10 हजार की राशि देने की घोषणा की।
स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य धर्मा शर्मा व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। 
इस अवसर पर कार्यकारी उपमंडलाधिकारी प्रकाश चन्द शर्मा, नायब तहसीलदार कृष्ण यादव, बीडीओ विद्या देवी, जिला परिषद सदस्य सूरज प्रकाश, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कपूर चंद, दरंग भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, महामंत्री दलीप कुमार, संजय ठाकुर,  पूर्व जिला परिषद सदस्य कैप्टन हेम सिंह, पूर्व रिटायर्ड प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान लाभ सिंह,  हरीश कुमार, इंद्र सिंह, सुरेश कटारिया, प्रेम सिंह, विनय शर्मा, कमल चौहान, नारला कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद सहगल, प्रधानाचार्य मनोज ठाकुर साहल, प्रकाश चंद धीमान द्रंग, कुमारी रमन सूद, एडीपीओ पवन शर्मा, एसडीओ विद्युत विभाग मोहित टण्डन, जेई प्रेम सिंह, रूप लाल, टैक्सी यूनियन पधर के प्रधान मोंटू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता अंकिता नेशनल जूडो में भाग लेने के लिए राजस्थान रवाना खेलें न केवल हमें स्वस्थ रखती हैं बल्कि  करियर बनाने में भी मददगार :: डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा
-
-
Total Visitor : 1,63,83,335
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy