Friday, March 29, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यपाल ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ कियाघर में लगी आग का जश्न मना रहे जयराम ठाकुर : चंद्र कुमारभाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद : सीएमआओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें।सीएम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी सुजानपुर सीट , राजेंद्र राणा ने भाजपा में शामिल हो दी चुनौती, कांग्रेस कैंडिडेट की घोषणा में देरी बढ़ाएगी उलझनपरिवर्तन :  जय श्री राम के नारों के बीच राजेंद्र राणा का भाजपा ने किया स्वागतशिव के तांडव के बाद श्री राम से हुआ मिलन : आशीष शर्माभाजपा के पास नेता, नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस : श्रीकांत
-
खेल

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आनी कन्या जमा विद्यालय अव्वल

-
छविंदर शर्मा | August 30, 2019 06:11 PM
आनी,
 
आनी खण्ड के दलाश में  28-29 अगस्त को सम्पन्न प्रथम ज़िला स्तरीय अंडर 14 सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में राजकीय कन्या जमा दो विद्यालय आनी हावी रहा। कुल पांच स्पर्धाओं में  पाठशाला ने तीन प्रथम स्थान व एक द्वितीय स्थान प्राप्त किया।एकल गान में निहारिका शर्मा प्रथम,भाषण में साक्षी सत्या द्वितीय रही।एकांकी तथा लोकनृत्य में छात्राओं ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
सभी छात्राओं व अध्यापकों व अध्यापिकाओं का पाठशाला पहुंचने पर बाजे गाजे के साथ प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर,एसएमसी अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर,सदस्य मदन शर्मा,पपू सत्या तथा विद्यालय स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया तथा बधाई दी गई। प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने इस अवसर पर छात्राओं को 2000 रुपये तथा एसएमसी अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर ने 2100 की पुरस्कार राशि प्रदान की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर व एसएमसी अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर ने छात्राओं को बधाई संदेश देते हुए छात्राओं से   भविष्य में सह शैक्षिक गतिविधियों के साथ साथ शैक्षिक क्षेत्र विशेषकर बोर्ड मेरिट में स्थान प्राप्ति का लक्ष्य रखने का आह्वान किया।प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने खेल प्रतियोगिता में वेहतर प्रदर्शन के लिए पाठशाला के कर्मठ स्टाफ की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा सह शैक्षिक स्पर्धाओं में सूबा राम,कुंदन शर्मा,धर्मेंद्र वर्मा,बनती कौंडल,कुसुम लता आदि के विशेष प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता अंकिता नेशनल जूडो में भाग लेने के लिए राजस्थान रवाना खेलें न केवल हमें स्वस्थ रखती हैं बल्कि  करियर बनाने में भी मददगार :: डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा
-
-
Total Visitor : 1,63,87,070
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy