Friday, April 26, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूमएसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितआयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गईस्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर
-
राजनैतिक

हमीरपुर व्यापार मंडल का गठन, अनिल सोनी बने अध्यक्ष

-
रजनीश शर्मा  | September 12, 2019 04:12 PM


हमीरपुर,
व्यापार मंडल हमीरपुर का गठन कर लिया गया है। वीरवार को हमीरपुर के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता आयोजन कर व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों की सूची सार्वजनिक कर दी गयी। अनिल सोनी को हमीरपुर नगर व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गय है जबकि व्यापार मंडल के चेयरमेन विपिन शर्मा को चुना गया है।
सभी व्यापारियों के प्रति आभार जताते हुए उनके हित की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। में व्यापारियों ने भाग लिया। नव नियुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी ने जानकारी दी है कि व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल हमेशा सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण एवं बाज़ार में ट्रैफ़िक जैसे सम्वेदनशील मुद्दों को लेकर व्यापार मंडल प्रशासन का भरपूर सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि हमीरपुर व्यापार मंडल में सभी वर्गों एवं वार्डों के व्यापारी शामिल किए गये हैं तथा अब पूर्व के सभी मतभेद समाप्त कर पूरा व्यापार मंडल एक है।
अनिल सोनी के अनुसार अश्वनी जगोता को वरिष्ठ उपप्रधान , रजिंद्र सोनी ( बंटी) महासचिव , मुनीष पूरी कोषाध्यक्ष तथा विनोद पुरी को वित्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर जोगिंद्र बल्ला, मनोज शर्मा , सुरेश हांडा, अजय वर्मा , नरोत्तम आर्य, राकेश गुप्ता , संजीव पटियाल, अशोक शर्मा, जगरनाथ , सुरजीत गौतम एवं सुशील कुमार की नियुक्ति की गयी है।
इसके अतिरिक्त संयुक्त सचिव का पद जसवंत राणा तथा सचिव के पद पर विनोद चोपड़ा, सुभाष शर्मा , जतिंद्र पुरी, विपिन ठाकुर , अरुण पटियाल , शुभम शर्मा , अजय शर्मा ,सुशील ठाकुर ,गौरव शर्मा व विनय कुमार को ज़िम्मेदारी दी गयी है। सुमित ठाकुर को आई॰टी॰ सेल व प्रेस सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,70,229
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy