Friday, March 29, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यपाल ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ कियाघर में लगी आग का जश्न मना रहे जयराम ठाकुर : चंद्र कुमारभाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद : सीएमआओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें।सीएम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी सुजानपुर सीट , राजेंद्र राणा ने भाजपा में शामिल हो दी चुनौती, कांग्रेस कैंडिडेट की घोषणा में देरी बढ़ाएगी उलझनपरिवर्तन :  जय श्री राम के नारों के बीच राजेंद्र राणा का भाजपा ने किया स्वागतशिव के तांडव के बाद श्री राम से हुआ मिलन : आशीष शर्माभाजपा के पास नेता, नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस : श्रीकांत
-
राजनैतिक

उपचुनाव : कांग्रेस-भाजपा ने धर्मशाला में झोंकी पूरी ताकत, 21 को वोटिंग , 24 को नतीजा

-
रजनीश शर्मा | October 18, 2019 12:34 PM
भाजपा के प्रदेश सचिव विजयपाल सोहारू धर्मशाला में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करते हुए

हमीरपुर / धर्मशाला 
धर्मशाला उपचुनाव के आख़िरी दो दिनों में भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताक़त झोंक दी है। अपने उम्मीदवारों की जीत तय करने के लिए दोनों दलों के प्रमुख नेता धर्मशाला पहुँच गये हैं। 19 अक्तूबर को सायं चुनाव प्रचार थमने से पूर्व चुनावी बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है। अंतिम दो दिन चुनाव प्रचार के चलते दोनों पार्टियों के समर्थक लोगों को रिझाने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया हुआ है।पार्टी हाईकमानों ने अपने विधायकों, पूर्व विधायकों व अन्य पार्टी पदाधिकारियों को भी डोर टू डोर अभियानों में शामिल कर दिया है।
कांग्रेस की तरफ़ से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बाद धर्मशाला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ने भी डेरा डाल दिया है। राठौर पांच दिन तक धर्मशाला में रहेंगे। समन्वय समिति की बैठक में राठौर ने कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के विधायकों और पूर्व विधायकों को बूथ लेवल पर जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। उन्होंने नाराज कांग्रेसियों को जिम्मेदारियां सौंप कर एकजुटता का कार्ड खेला है।
सुधीर शर्मा और जीएस बाली की गैर मौजूदगी का कांग्रेस को नुकसान न हो, इसके लिए राठौर ने पूर्व मंत्री की टीम से कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करवाने के लिए अपने दूत छोड़ दिए हैं। हालांकि, सुधीर समर्थकों को साधना राठौर के लिए बड़ी चुनौती बन रही है। राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर को चुनाव प्रभारी बनाने से कुछ बड़े नेता भी नाराज बताए जा रहे हैं। उधर, राठौर के बाद कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी ने भी धर्मशाला में डेरा डाल दिया है । कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच उपचुनाव के बहाने मिशन 2022 में बड़ी कुर्सी हथियाने के लिए लॉबिंग भी साथ-साथ चल रही है।
भाजपा ने भी धर्मशाला में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांगड़ा जिले के तीनों मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के विधायक और पूर्व विधायकों को बूथ लेवल पर जीत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल धर्मशाला में प्रचार में पूरी तरह से उतर चुके हैं।

धर्मशाला में पहली बार उपचुनाव
धर्मशाला उपचुनाव में 21 अक्तूबर को कुल 81,074 मतदाता उपचुनाव के माध्यम से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। इनमें 41,017 पुरुष व 40,057 महिला मतदाता और 848 सर्विस वोटर शामिल हैं। निर्वाचन आयोग उपचुनाव के लिए कुल 89 मतदान केंद्र स्थापित करेगा। इनमें 47 शहरी व 41 ग्रामीण मतदान केंद्र होंगे। एक आक्सलरी मतदान केंद्र भी बनाया जाएगा। साथ ही 2 महिला मतदान केंद्र होंगे जिनमें समूची व्यवस्था महिला कर्मचारी संभालेंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिला निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। उपचुनाव के लिए 2 सैक्टर मैजिस्ट्रेट व 8 सैक्टर आफिसर तैनात किए किए गये हैं। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 20 नोडल अधिकारी भी तैनात किए गये हैं।

धर्मशाला विस क्षेत्र की स्थिति
कुल मतदाता 82062
पुरुष 41020
महिला 40063
सेवा मतदाता 979
पोलिंग बूथ 88

धर्मशाला हलके में 12 उम्मीदवारों में हुआ था मुकाबला

करीब 21 महीने बाद धर्मशाला में एक बार फिर चुनाव की रणभेरी बजी है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में धर्मशाला हलके से 12 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, जिसमें से सात उम्मीदवारों को 500 से भी कम वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने कांग्रेस के सुधीर शर्मा को 2997 वोट से हराया था। किशन कपूर को 26050 और सुधीर शर्मा को 23053 वोट मिले थे। हलके के 57161 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया था, जिसमें से 148 वोट रद्द हुए। धर्मशाला हलके के 84 बूथों के 525 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था।

पिछला हिसाब किताब
किशन कपूर 26050
सुधीर शर्मा 23053
रविंद्र राणा 2127
पंकज कुमार 1726
कमल कुमार 1655
पवन चौधरी 471
अश्वनी काजल 307
निशा कटोच 133
अनूप धीमान 273
दिग्विजय पुरी 285
विकास चौधरी 281
सुभाष चंद 127

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा अचार संहिता से पूर्व भोरंज के कंज्याण, समीरपुर,भरेड़ी में खुले जल शक्ति विभाग के कार्यालय, नोटिफिकेशन जारी हिमाचल में सभी 4 सीटें जीतेगी भाजपा: अनुराग ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,63,86,968
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy