Sunday, October 01, 2023
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

माता सीता अष्टमी विशेष

 
प्रीति शर्मा "असीम " | May 02, 2020 07:37 AM
सीता की अग्नि परीक्षा..... ..कब तक
 
सीता की अग्नि परीक्षा ...कब तक
 
नारी के आत्मसम्मान पर,
 
उठते रहेगें ।
प्रश्न????
 शायद जब तक।
 
सीता की अग्नि परीक्षा ...तब तक।
 
 
जब तक नारी तुम मूक रहकर,
 
सब सहती जाओगी।
भीख में कैसी...... इज्जत पाओगी।
 
बस हां में हां मिलाओंगी
 
तब तक तुम देवी रूप पूजी जाओगी।
 
 
तुम्हारे विद्रोह का ......एक शब्द,
 
विचलित ना कर दे,
 
"पुरुष "अहम को जब तक
 
सीता की अग्नि परीक्षा ....तब तक।
 
 
नारी के आत्मसम्मान पर
 
उठेंगे प्रश्न जब तक।
 
खोखले आदर्शों की वेदी पर
 
सती होगी तुम तब तक।
 
 
आंखों में नमी पर होठों पर हंसी
 
लेकर हंसोगी जब तक।
 
अपने आत्मसम्मान के लिए
 
लड़ोगी जब तक।
 
 
सीता की अग्नि परीक्षा होगी
हर नारी रूप में तब तक।
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
18 सितंबर सोमवार को होगा हरितालिका का व्रत आनी के शीगागी गाँव में हुआ अनूठी परंपरा का निर्वहन, क्षेत्र के गढपति देवता शमशरी महादेव और मालाणा के देवता जमलू के बीच निभाई जाती प्राचीन समय में हुए युद्ध की रस्म मेले और त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक - कुलदीप सिंह पठानिया आनी के विभिन्न मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम भगवान वेदव्यास और देवता खोलू के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया  कुंईर का पलैच मेला 7 वर्षो बाद रविवार 13 अगस्त को डेढ़ माह की यात्रा पर निकले देवता शमशरी महादेव सात साल बाद 33 गाँव के दौरे पर निकलेंगे देवता  शमशरी महादेव चार से छः जुलाई तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा कुंगश का बीस आषाढ़ मेला https://youtu.be/X9OqRgX7gyI नाग देवता के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब देवता शमशरी महादेव हजारों देवलुओं संग पहुंचे कराणा
-
-
Total Visitor : 1,56,42,782
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy