Friday, April 19, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह पर पलटवारज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कियास्वीप के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र में  कुवारसीं, बजोल, बडेई और  दाडवी में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजितएसडीएम अर्की ने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र में चलाया विशेष जागरूकता अभियानवर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी : कश्यपगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकउपायुक्त का 'नशा मुक्त ऊना' बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल
-
राजनैतिक

https://youtu.be/NOT6DQvLXdY आशीर्वाद यात्रा से कार्यकर्ताओं में नए जोश एवं उत्साह का संचार : कश्यप

-
के.जम्वाल 7018631199 | August 27, 2021 04:36 PM

 

• हिमाचल के इतिहास में पहली बार जब कोई जनसभा सुबह 4 बजे तक चली
• इस यात्रा ने प्रदेश में 43 विधानसभा क्षेत्रों 4 संसदीय क्षेत्रों, 8 राजस्व जिलों से होते हुए 630 कि0मी0 की दुरी तय की
• यात्रा शुरू होने से लेकर समापन तक कुल 184 कार्यक्रम हुए जिनमें 1,02,510 कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की
• 22 जन सभाएं और 157 स्वागत

शिमला,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में विस्तार करते हुए 43 नए मंत्री बनाए। जिसमें 11 महिलाएं 27 ओ0बी0सी0 तथा 12 अनु0जाति समुदाय के सांसदो को मंत्री बनाया गया।
उन्होंने कहा को यह देश का आज तक का सबसे युवा मंत्रीमण्डल है। हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को केन्द्रीय मंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल का मान बढ़ाया है। इसके लिए हम उनके धन्यवादी है।
उन्होंने कहा कि जो विभाग अनुराग ठाकुर को दिया गया है आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी , लालकृष्ण अडवाणी , प्रमोद महाजन , सुषमा स्वराज , अरूण जेटली जैसे प्रमुख नेता इस विभाग के मंत्री रहे है ।
कश्यप के कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार की गई। इस यात्रा में माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होटल पीटरहाॅफ में सम्मिलत हुए व स्वागत किया व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट पालमपुर में यात्रा का स्वागत किया। प्रो0 प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर में यात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा 19 अगस्त, 2021 से 23 अगस्त, 2021 तक लगातार 5 दिनों तक चली। अंतिम कार्यक्रम 24 अगस्त, 2021 को प्रातः 3ः45 बजे ऊना के मैहतपुर क्षेत्र में हुआ, टॉइस यात्रा की 6 दिन का भी माना जा सकता है। हिमाचल के इतिहास में पहली बार जब कोई जनसभा सुबह 4 बजे तक चली। इस यात्रा में बुजुर्ग, युवा, बहने, बच्चों ने 5-5 घंटे तक इंतजार किया और केन्द्रीय मंत्री का ज़ोरदार स्वागत भी किया। इस यात्राने प्रदेश में 43 विधानसभा क्षेत्रों 4 संसदीय क्षेत्रों, 8 राजस्व जिलों से होते हुए 630 कि0मी0 की दुरी तय की। पहले इस यात्रा के 84 प्रस्तावित कार्यक्रम थे लेकिन यात्रा शुरू होने से लेकर समापन तक कुल 184 कार्यक्रम, 157 स्वागत और 22 जन सभाएं हुए जिनमें 1,02,510 कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से यह कार्यक्रम 55 लाख से अधिक लोगों ने देखा।
इस ऐतिहासिक यात्रा में सभी मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, 2017 के प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों एवं जिलों में इस यात्रा का स्वागत किया। बरसात का मौसम होने व भारी बारिश होने के बावजूद भी इस यात्रा में कोई बाधा नहीं आई। कार्यकर्ताओं के जोश में कोई कमी नहीं आई।
उन्होंने बताया कि हर जगह यात्रा का स्वागत पारम्परिक ढंग, ढोल-नगाड़ो, आतिशबाजी, फूल मालाएं, पुष्पवर्षा, मिठाईयां बांटकर तथा पारम्परिक वेशभूषा में किया गया। हर जगह केन्द्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
कश्यप ने कहा कि सभी लोगों में केन्द्रीय मंत्री के साथ सैल्फी लेने को लेकर उत्सुकता दिखी और जिसमें मंत्री जी ने भरपूर सहयोग भी किया। 
उन्होंने कहा की अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की कला एवं संस्कृति का प्रचार किया और उसका संरक्षण कैसे किया जाए इसके लिए योजना बनाने की बात कही और लोकल वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करने की बड़ी बात कही।
केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल को देवभूमि, वीरभूमि से खेल भूमि बनाने का संकल्प लिया और इस आशीर्वाद यात्रा से कार्यकर्ताओं में नए जोश एवं उत्साह का संचार हुआ।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,51,887
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy