Thursday, April 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
लोकसभा का चुनाव राष्ट्रवादी शक्तियों और परिवारवादी शक्तियों के बीच : बिंदललोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों की पहली रेंडमाइजेशन का आयोजनहिमाचल की उच्च राजनीतिक परंपराओं को भाजपा ने कलंकित किया  : दीपक शर्मायूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अनीश दीवान ने भाजपा के पूर्व शिमला सांसद पर निशाना साधते हुए काहा, हिमाचल पर जल प्रलय आया उस वक़्त वो कहा थेउपायुक्त ने बीडीओ टूटू अनमोल को यूपीएससी परीक्षा पास करने पर दी बधाईबैलेट पेपर एवं पोस्टल बैलेट पेपर प्रिंट करने के संबंध में बैठक आयोजितआनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवाडायरिया की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदम-उपायुक्त
-
खेल

आइस हाॅकी एसोसियेशन आफ इंडिया महासचिव हरजिंद्र जींदी पहुंचे काजा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | January 06, 2022 06:37 PM
काजा,
 
महिला आइस हाॅकी डेवल्पमेंट कैंप में प्रशिक्षण काजा में चल रहा हैै। इस कैंप में 80 के करीब महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही है। आइस हाॅकी के कोच अमित बेलबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में आईटीबीपी, हिमाचल प्रदेश, तेलगाना,लदाख की टीमें  हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। खिलाड़ियों के स्किल के हिसाब से ग्रुप में रखा गया है। जिनमें ग्रुप ए में अच्छी स्किल वाले, ग्रुप बी में कम स्किल वाले और ग्रुप सी में सबसे कम स्किल वाले खिलाड़ी रखे गए है। ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण  दिया जा सके।  इस कैंप में नूरजहां जोकि गोली की कोचिंग दे रही है। इसके साथ ही भारतीय महिला आइस हाॅकी टीम की कैप्टन छुचकित और पूर्व कैप्टन रिंगचिन है। हम सभी मिल कर यहां बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे है। बच्चों में काफी उत्साह है और काफी बच्चे सीखने में रूचि ले रहे है। जिन बीरिकियों के बारे में बच्चों को पता नहीं चल रहा है। वे बार बार पूछ रहे है। कैंप में हर दिन दो सैषन होते है।  
तेलगाना से कैंप में आई खुशी ने बताया कि मैं अपनी टीम के साथ यहां पर आई हूं। हम वहां पर रोलर स्केटस इस्तेमाल करते है। लेकिन पहली बार यहां पर आईस स्केटस के साथ ट्रेनिंग ले रहे है। हमें काफी अच्छा लग रहा है। हमें बहुत ही अच्छा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां का तापमान काफी ठंडा होता है। लेकिन हमें इसकी आदत नहीं है।मगर सभी काफी प्रोत्साहित कर रहे है।
 
लदाख से कैंप में आई स्कालजंग बुटिथ ने कहा कि काफी अच्छा लग रहा है। इससे पहले मैंने पिछले वाला नेशनल डेव्लेमेंट कैंप लगाया था उसके बाद यहां पर चयन हुआ है। हमें यहां पर अच्छे से गोली कोचिंग मिल रहा है। वो हमें कम पहले मिला है। बर्फबारी के दौरान भी रिंक साफ सुथरा हमें मिलता है। हर सुविधा यहां पर अच्छी मिल रही है।
 
स्पिति की रहने वाली खिलाड़ी तेजिंन डोल्मा ने कहा कि हम काफी खुशनसीब है कि इस कैंप का आयोजन यहां पर हो रहा है। हमें काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। अन्य राज्यों से भी टीमें यहां पर आई है।
 
आइटीबीपी की टीम की खिलाड़ी दिकित ने बताया कि कैेंप में बेहतरीन तरीके से सिखाया जा रहा है। यहां पर नेशनल खेलने का मौका भी मिलेगा। मैं सभी आयोजकों का विशेष आभार व्यक्त करती हूं।
 
 
आइस हाॅकी एसोसियेशन आफ इंडिया महासचिव हरजिंद्र जींदी पहुंचे काजा
 
आइस हाॅकी एसोसियेशन आफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी उक्त कैंप में हिस्सा लेने के लिए काजा पहुंच गए है। कांन्फैेंस हाॅल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस में बतौर मुख्यातिथि हरजिंद्र जींदी ने शिरकत की । एडीएम मोहन दत षर्मा ने उन्हें एसोसियेशन की तरफ से हुडी, कैप और बफ देकर सम्मानित किया। आइस हाॅकी ऐसोसियेशन आफ इंडिया के महा सचिव हरजिंद्र जींदी कैंप  में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि स्पिति में पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है। देश में नारी सशक्तिकरण  की तरफ बढ़ावा दिया जा रहा है। बेटियां खेलों में भी भारत का नाम रोशन करती है। उन्हें सही मंच सही समय पर मिलना जरूरी होता है। आइस हाॅकी एसोसियेशन आफ इंडिया इसी तरह कैंप आयोजित करती है। एडीएम मोहन दत शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन से स्पिति में रोजगार, पर्यटन के साधन बढ़ेंगे। विंटर ओलम्पिक जैसे अंतराश्ट्रीय का आयोजन हो सकता है। इस मौके पर कैंप में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों एसोसियेशन की तरफ से हुडी , कैप और बफ वितरित किए गए।  
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSU कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता
-
-
Total Visitor : 1,64,48,578
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy