Friday, June 09, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
मनोरंजन

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ बर्फ का आनंद लिया

-
के.जम्वाल 7018631199 | January 09, 2022 08:51 PM

शिमला, 


राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ शिमला में इस मौसम की पहली बर्फबारी का आनंद लिया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ राजभवन परिसर का दौरा किया।

इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नगर निगम शिमला महापौर सत्या कौंडल व अन्य भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बर्फबारी के सम्बन्ध में राज्यपाल के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने किसानों और बागवानों के लिए बर्फबारी की उपयोगिता से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्फबारी गर्मियों के दौरान शिमला क्षेत्र में होने वाली पानी की कमी से निपटने में भी सहायक होती है। उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और स्थानीय लोगों को हिमपात से होने वाली कठिनाइयों से राहत प्रदान करने के लिए सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के प्रबन्धन के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और मनोरंजन खबरें
द्रोण चन्देल का गीत ‘मेरा हिमाचल’ लॉन्च ग्रीष्मोत्सव- 2022 की सातवीं सांस्कृतिक संध्या मे मिस्टर एंड मिस सोलन ने बिखेेेरा सौंदर्य का जलवा मुख्यमंत्री ने ऐसी म्हारी मंडी वीडियो गीत जारी किया ब्लू हिल म्यूजिक इंडिया का 'जिंदाबाद हिमाचल' गाना रिलीज 22 जनवरी को भजन गायक अभिषेक सोनी का नया भजन मिट्टी का तू पूतला जल्द होगा रिलीज https://youtu.be/_gc03hku7_8 तहसील चौपाल के मडावग क्षेत्र से उभरता सितारा दिनेश मन्टा महिला दिवस विशेष: कंगना रणोत उपरांत मण्डी जिला से उभरती स्टार मचा रही गायकी मॉडलिंग व एक्टिंग में धूम हिमाचल में सुकेती रिदम की धूम नोगली में खली के नाम से मशहूर रणजीत सिंह ने दा ग्रेट खली को दिया खुला चैंलेज रामपुर में होने वाली अल्टी मेट फाइटिंग लीग में खली को रिंग में उतरने का दिया चेलेंज
-
-
Total Visitor : 1,49,24,961
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy