Sunday, October 01, 2023
Follow us on
-
राजनैतिक

सत्ता में आने पर कांग्रेस ने की ओपीएस बहाली, आउटसोर्स को नियमित कर ठेकेदारी प्रथा को बंद करने की घोषणा।

 
के . 7018631199 | March 31, 2022 03:59 PM

शिमला ,

हिमाचल में कांग्रेस ने कर्मचारियों व अन्य वर्गों को लुभाने की घोषणाएं करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। जबकि ठेकेदारी प्रथा को खत्म सीधी भर्ती की जाएगी और आउटसोर्स पर लगे सभी कर्मियों को नियमित किया जाएगा।

कांग्रेस हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का शोषण किया है। बीजेपी सरकार कर्मचारी विरोधी है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर ओपीएस बहाल की जाएगी। आउटसोर्स भर्ती को बंद कर सीधी भर्ती की जाएगी। आउटसोर्स पर सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। वन्ही उन्होंने घोषणा की की है कि करुणामूल्क आश्रितों को भी नौकरी दी जाएगी। वन्ही उन्होंने कहा कि भाजपा राज में लोग महंगाई से त्रस्त है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम है बावजूद इसके पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता महंगाई का जवाब आगामी चुनावों में देगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
भाजपा महिला मोर्चा वंदना योगी ने घोषित की अपनी टीम भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी : दुष्यंत 1500 रु प्रति महीने की गारंटी पूरी करें कांग्रेस अन्यथा सरकार के खिलाफ उतरेगी महिलाएं : भाजपा 1500 रु की गारंटी पूरी करो अन्यथा बहनें सड़कों पर उतने के लिए मजबूर होगी : भाजपा सड़के खुलेगी तो ही आएगा राम राज्य : भाजपा भाजपा में नियुक्तियां: शैलेंद्र चौहान और राजेंद्र चौहान कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त भाजपा का दीवार लेखन कार्यक्रम प्रदेश में शुरू: कश्यप भाजपा नेताओं ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश कांगड़ा के साथ भेदभाव कर रही कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर रेट कांट्रैक्ट की सरकार है कांग्रेस सरकार ;कश्यप
-
-
Total Visitor : 1,56,42,768
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy