Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
आबकारी विभाग ने जब्त की एक लाख लीटर अवैध शराबराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला दंडाधिकारी ने जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डा का किया निरीक्षणखुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुरमुख्यमंत्री सुकखु के नेतृत्व में चल रही फ्लॉप सरकार : रणधीर शर्मागौड़ा में चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रमः डॉ. जगदीश चंद नेगीउपमंडल पांगी में लोक सभा निर्वाचन 2024 को लेकर किया गया पूर्वांभ्यास राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री भूमती स्कूल में विद्यार्थियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने समझा मतदान का महत्व
-
राजनैतिक

आम आदमी पार्टी देश व प्रदेश की सुरक्षा के लिए चिंतित, भाजपा सुरक्षा के मुद्दे पर कर रही घिनौनी राजनीति: गौरव शर्मा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | May 09, 2022 07:34 PM



सरकार के मंत्री नाचने और मौज मस्ती में व्यस्त, आम आदमी पार्टी से पूछ रहे कैसे करे प्रदेश की सुरक्षा

शिमला,
धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तानी झंडा मामले पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने जयराम सरकार को प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर राजनीति ना करने की सलाह दी है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के मंत्री मौज मस्ती छोड़कर प्रदेश हित में कार्य करे। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा के मामले में भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए अपितु उन्हे सरकार के आला अधिकारियों को तुरंत आरोपियों को पकड़ने के लिए नकेल कसनी चाहिए।प्रदेश सरकार को अधिकारीयों की जनता के प्रति जवाबदेही को सुनिश्चित करना चाहिए।
गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मंत्री जश्न मनाने और नाच गानों में व्यस्त है और हास्यप्रद बयान दे रहे की आम जनता उन्हें बताए की क्या हो रहा है, कौन कर रहा है वे जरूर एक्शन लेंगे, ऐसा लगता है जैसे मंत्री महोदय को प्रदेश में घट रही घटनाओं का बोध नहीं है।
आम आदमी पार्टी पूछना चाहती है की अगर सब आम जनता ने ही करना है तो मंत्री क्या सिर्फ सरकार में मौज मस्ती के लिए बैठे हैं और ऐसे उल- जलूल बयान दे रहे हैं जिससे प्रदेश की जनता अब अपने आपको असहाए महसूस कर रही है और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता दिन रात सता जा रही है।
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सुरक्षा से भाजपा सरकार का कोई लेना देना नही है जिनके राज में विधानसभा परिसर भी सुरक्षित नहीं है। वे आम जन मानस को क्या सुरक्षा दिलाएंगे। ऊपर से उनके माननीयों के बचकाना बयानों से प्रदेश की जनता परेशान है और उन्हें लगता है की सरकार अब उनकी सुरक्षा करने में विफल हो चुकी है। मामला चाहे रात का हो या दिन का हर पल की जवाबदेही सरकार की है। दूसरी ओर खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बचकाना बयान दे रहे हैं जो कह रहे हैं कि दिन के उजाले में सामने आए। जो बहुत ही बचकाना और गैर जिम्मेदाराना बयान है। भाजपा के नेता और कुछ अन्य दलों के नेता दलगत राजनीति से प्रेरित होकर यह बयान दे रहे हैं, लेकिन उन्हें ये कहने से पहले सोचना चाहिए कि प्रदेश कि सुरक्षा का जिम्मा चाहे रात हो या दिन सरकार का ही जिम्मा है।
आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस घटना में संलिप्त दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सख्त से सख़्त सजा उन्हे दी जानी चाहिए। ताकि ऐसी देश विरोधी ताकतें ऐसा कृत्य करने से पहले सौ बार सोचे। गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि ये स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसा हुआ कैसे व किसने किया और किसकी शह पर ये हुआ। उनके नामों को सार्वजनिक करके उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को ये भी स्पष्ट करना चाहिए कि अति संवेदनशील व महत्वपूर्ण संस्थान विधानसभा परिसर में सीसीटीवी कैमरे क्यों नही लगाए गए हैं। जब ऐसे प्रतिष्ठत संस्थान में सीसीटीवी कैमरे नहीं है तो बाकी जगह की क्या हालत होगी। सरकार जल्द से जल्द इसपर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी मांग करती है कि अगर भाजपा सरकार प्रदेश की विधानसभा को सुरक्षित नहीं कर सकती तो प्रदेश की सुरक्षा कैसे करेगी अभी तो संस्थान पर इस तरह के झंडे लहराए जा रहे हैं कल दिन आम जनता पर अगर हमले होंगे तो कौन जिम्मेदार होगा। जयराम ठाकुर इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे।यदि वे प्रदेश व प्रदेश की जनता की सुरक्षा करने में असमर्थ हैं तो उन्हें तत्काल प्रभा से अपने पद से पदभार मुक्त हो जाना चाहिए। हिमाचल की जनता को फैसला करना चाहिए कि वे किसके साथ अपनी सुरक्षा महफूज समझते है। हिमाचल में किसी भी प्रकार के देश विरोधी ताकतों व तत्वों को सहन नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी खालिस्तानियों के हितैषी या पैरवी करने वाले है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भारत माता की जय वाले सच्चे देशभक्त सिर्फ आम आदमी पार्टी वाले हैं भाजपा और अन्य दल सिर्फ ओछी राजनीति के लिए जय करते है।
गौरव शर्मा ने कहा कि जो खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू बार- बार धमकियां देता रहता है जो दुनिया के किसी भी क्षेत्र में छिपा बैठा है उसे केंद्र सरकार को पकड़कर लाना चाहिए और कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश का माहौल खराब करने के लिए पन्नू को किसी भी हालत में नहीं बक्शा जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री जी स पूछना चाहती है कि पन्नू के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,67,307
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy