Sunday, October 01, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वच्छता ही सेवा कूड़ा मुक्त भारत अभियान के तहत यूको बैंक शिमला शाखा स्वच्छता अभियान आयोजितट्रांसपोर्ट सोसायटी सदस्य पवन की सदस्यता सहायक रजिस्ट्रार ने की बर्खास्तआनी कॉलेज एनएसएस स्वयं सेवियों को दिलाई स्वच्छता की शपथशिमला में 30 सितम्बर, 2023 को आयोजित माननीय मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दूराष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजितकमाऊ साबित हो रही देश की सबसे बड़ी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर जेनरेशन कंपनी एसजेवीएन ।नशा मुक्त ऊना के तहत नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितराजस्व अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
-
हिमाचल

किसानों की आय दोगुना करने में कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों द्वारा किए जा रहे अनुसन्धान की महत्वपूर्ण भूमिका- कृष्ण पाल गुर्जर

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 11, 2022 05:24 PM
 सोलन,
केन्द्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के किसानों की आय दोगुना करने एवं सीमित क्षेत्र में अधिक उपज की दिशा में कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों द्वारा किए जा रहे अनुसन्धान की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृष्ण पाल गुर्जर आज सोलन के नौणी स्थित डॉ. यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय में निरीक्षण करने के उपरान्त उपस्थित वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श कर रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्होल में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया तथा सोलन के माल रोड पर विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा स्थापित स्टालों पर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली।
कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लक्षित प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी प्रदेशों के लिए डॉ. यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा अनुसंधान कारगर सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे अनुसन्धान कार्य उत्पादन को और बढ़ाने में सफल होंगे।
केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मन्त्री ने कहा कि विभिन्न फसलों एवं फलों की किस्मों पर किया जा रहा अनुसन्धान कार्य किसानों-बागवानों की आय में आशातीत वृद्धि करेगा।
कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय में विश्व बैंक की एक परियोजना के तहत कृषि योग्य कम भूमि पर अधिक उपज की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अनुसन्धान से कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन आयेंगे।  
उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रांगण में देवदार का पौधा रोपा और विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित सेब के बागीचे सहित विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर अनुसन्धान की जानकारी प्राप्त की।
 कृष्ण पाल गुर्जर ने तदोपरान्त ग्राम पंचायत सन्होल में 5.70 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और इस दिशा में अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने ग्राम पंचायत सन्होल के निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और इनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने विश्व प्रसिद्ध जटोली मन्दिर में देश एवं प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के निमित पूजा-अर्चना भी की।
सोलन जिला में वर्षा जल संग्रहण के मूल उद्देश्य के साथ कुल 110 अमृत सरोवर निर्मित किए जा रहे हैं। सोलन उपमण्डल में ऐसे 21 सरोवर निर्मित किए जा रहे हैं।
केन्द्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री ने सोलन के माल रोड पर विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा स्थापित स्टालों पर विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जानकारी भी प्राप्त की।
डॉ. यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर चन्देल, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम ठाकुर, उप प्रधान राजेश, उपमण्डलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, ग्राम पंचायत सन्होल के निवासी एवं विभिन्न स्वंय सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
आनी कॉलेज एनएसएस स्वयं सेवियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ शिमला में 30 सितम्बर, 2023 को आयोजित माननीय मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दू राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजित नशा मुक्त ऊना के तहत नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित राजस्व अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित डाॅ. शांडिल ने ममलीग में विजेताओं को किया सम्मानित रचनात्मक गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण में सहायक - डाॅ. शांडिल आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने जुआगी के धाराबाग में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में लिए गए निर्णयों को लोगों से अवगत कराया कांग्रेस सरकार ने शहरी निकायों की परेशानी बड़ाई, ग्रांट इन एड राशि वापस मंगवाई : धर्माणी  भूपेन्द्र शर्मा (हुड्डा) बने भाजपा युवा मोर्चा के आनी मंडल के अध्यक्ष 
-
-
Total Visitor : 1,56,42,821
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy