Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह पर पलटवारज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कियास्वीप के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र में  कुवारसीं, बजोल, बडेई और  दाडवी में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजितएसडीएम अर्की ने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र में चलाया विशेष जागरूकता अभियानवर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी : कश्यपगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकउपायुक्त का 'नशा मुक्त ऊना' बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल
-
हिमाचल

किसानों की आय दोगुना करने में कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों द्वारा किए जा रहे अनुसन्धान की महत्वपूर्ण भूमिका- कृष्ण पाल गुर्जर

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 11, 2022 05:24 PM
 सोलन,
केन्द्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के किसानों की आय दोगुना करने एवं सीमित क्षेत्र में अधिक उपज की दिशा में कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों द्वारा किए जा रहे अनुसन्धान की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृष्ण पाल गुर्जर आज सोलन के नौणी स्थित डॉ. यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय में निरीक्षण करने के उपरान्त उपस्थित वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श कर रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्होल में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया तथा सोलन के माल रोड पर विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा स्थापित स्टालों पर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली।
कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लक्षित प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी प्रदेशों के लिए डॉ. यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा अनुसंधान कारगर सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे अनुसन्धान कार्य उत्पादन को और बढ़ाने में सफल होंगे।
केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मन्त्री ने कहा कि विभिन्न फसलों एवं फलों की किस्मों पर किया जा रहा अनुसन्धान कार्य किसानों-बागवानों की आय में आशातीत वृद्धि करेगा।
कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय में विश्व बैंक की एक परियोजना के तहत कृषि योग्य कम भूमि पर अधिक उपज की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अनुसन्धान से कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन आयेंगे।  
उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रांगण में देवदार का पौधा रोपा और विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित सेब के बागीचे सहित विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर अनुसन्धान की जानकारी प्राप्त की।
 कृष्ण पाल गुर्जर ने तदोपरान्त ग्राम पंचायत सन्होल में 5.70 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और इस दिशा में अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने ग्राम पंचायत सन्होल के निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और इनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने विश्व प्रसिद्ध जटोली मन्दिर में देश एवं प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के निमित पूजा-अर्चना भी की।
सोलन जिला में वर्षा जल संग्रहण के मूल उद्देश्य के साथ कुल 110 अमृत सरोवर निर्मित किए जा रहे हैं। सोलन उपमण्डल में ऐसे 21 सरोवर निर्मित किए जा रहे हैं।
केन्द्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री ने सोलन के माल रोड पर विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा स्थापित स्टालों पर विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जानकारी भी प्राप्त की।
डॉ. यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर चन्देल, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम ठाकुर, उप प्रधान राजेश, उपमण्डलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, ग्राम पंचायत सन्होल के निवासी एवं विभिन्न स्वंय सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह पर पलटवार ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया स्वीप के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र में  कुवारसीं, बजोल, बडेई और  दाडवी में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित एसडीएम अर्की ने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र में चलाया विशेष जागरूकता अभियान वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी : कश्यप गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक उपायुक्त का 'नशा मुक्त ऊना' बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल महिला उत्थान के लिए जो कार्य मोदी सरकार ने 10 वर्षा में किये वो कांग्रेस पार्टी 50 वर्षों के शासन में भी नहीं कर पाई : बिंदल राष्ट्र के लिए कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों ने दिया सर्वोच्च बलिदान : अनिरुद्ध सिंह 
-
-
Total Visitor : 1,64,53,424
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy