Sunday, October 01, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
राजनैतिक

हिमाचल की हर जगह से वाकिफ हूं : भगवंत मान

 
रजनीश शर्मा | June 11, 2022 05:25 PM
 
हमीरपुर, 
 
शिक्षा संवाद में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा,हिमाचल से उनका बहुत पुराना नाता है और वो यहां के हर जगह से वाकिफ हैं। सीएम मान ने हिमाचल की जनता से एक मौका मांगते हुए कहा, कि जिस तरह दिल्ली और पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया है उसी तरह आप भी एक मौका जरूर दें। आपकी सरकार कैसे काम करती और बाकी सरकारें कैसे काम करती, आपको अंतर स्पष्ट नजर आएगा। भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आम जन को लेकर आगे चल रही है और पंजाब में मोबाइल रिपेयर शॉप पर काम करने वाले व्यक्ति ने सीएम को हराया और आज भी उनकी मां सरकारी स्कूल में सफाई कर्मचारी का काम करती है जो सिर्फ आम आदमी पार्टी में संभव है।उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल के हर जगह से वाकिफ हूं चाहे मंडी की शिवरात्रि हो कुल्लू का दशहरा हो,हमीरपुर हो, रिकांगपिओ हो या कोई और जगह ,जहां उन्होंने परफॉर्मेंस ने किया हो। सीएम भगवंत मान ने कहा, दिल्ली और पंजाब में हों रहा है हिमाचल उसकी उम्मीद कर रहा है। जो दिल्ली में हुआ उसका असर पूरे देश में हो रहा है।
भगवंत मान ने कहा अंग्रेजों ने हम पर 200 साल राज किया और हमें गुलाम बनाया लेकिन  बीजेपी और कांग्रेस यही काम  5-5 साल की किश्तों में हमारे साथ कर रहे हैं ।उन्होंने कहा,पंजाब में भी लोग इन पार्टियों से बहुत परेशान थे,लेकिन  इस बार लोगों ने कुछ नया करने की ठानी जिसके बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है ।जिसमें 27 से लेकर 37 साल के 70 से ज्यादा एमएलए है।
 
 
सीएम भगवंत मान ने अन्य  दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्य दलों में कई नेता 80 साल बाद भी चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन हार के बावजूद ये पार्टियां अपने नेताओं को राज्यसभा सांसद बना देती हैं जिन्हे जनता नकार देती है। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी ने 7 नए नेताओं को राज्यसभा सांसद बनाकर भेजा है जिन्होंने देश में अपना अहम योगदान दिया है जिसमें क्रिकेट हरभजन सिंह भज्जी हो या फिर पर्यावरण क्षेत्र में काम करने वाले पदम श्री, उन्होंने कहा कि जो पार्टी गरीबी की बात करता है तो समझो वह आपसे झूठ बोल रही है और फिर हर बार चुनाव में कहती है कि एक मौका और दे दो। लेकिन जो शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी की बात करती है उसे एक मौका देकर अवश्य देखें की सरकार कैसे काम करती है।इसलिए हिमाचल की जनता बारी लगाने वाली पार्टियों को सता से बाहर फेंककर अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
भाजपा महिला मोर्चा वंदना योगी ने घोषित की अपनी टीम भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी : दुष्यंत 1500 रु प्रति महीने की गारंटी पूरी करें कांग्रेस अन्यथा सरकार के खिलाफ उतरेगी महिलाएं : भाजपा 1500 रु की गारंटी पूरी करो अन्यथा बहनें सड़कों पर उतने के लिए मजबूर होगी : भाजपा सड़के खुलेगी तो ही आएगा राम राज्य : भाजपा भाजपा में नियुक्तियां: शैलेंद्र चौहान और राजेंद्र चौहान कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त भाजपा का दीवार लेखन कार्यक्रम प्रदेश में शुरू: कश्यप भाजपा नेताओं ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश कांगड़ा के साथ भेदभाव कर रही कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर रेट कांट्रैक्ट की सरकार है कांग्रेस सरकार ;कश्यप
-
-
Total Visitor : 1,56,42,831
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy