Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
क्राइम

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के दो कर्मचारी 9600 रुपए घूस लेते गिरफ्तार

-
रजनीश शर्मा | July 27, 2022 08:42 PM
 
 
 
हमीरपुर, 
राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के दो कर्मचारियों को विजिलेंस ने 9,600 रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सनी कुबेर और कपिल देव के रूप में हुई है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के नादौन स्थित गोदाम में सनी कुबेर कनिष्ठ सहायक (लिपिक) और कपिल देव सार्वजनिक वितरण सहायक है। जहां ये कर्मचारी सेवारत थे, उस गोदाम से नादौन विधानसभा क्षेत्र की 43 उचित मूल्यों की दुकानों में राशन की आपूर्ति होती है। 
 
राशन की आपूर्ति के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम हर साल निजी वाहनों को अनुबंध पर राशन सामग्री की ढुलाई का काम देता है। हमीरपुर निगम ने निजी वाहनों को खाद्य सामग्री की ढुलाई का काम दिया था। ट्रक संचालक राजेश कुमार ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर को भेजे शिकायत पत्र में लिखा था कि निगम के दो कर्मचारी 9,600 रुपये घूस मांग रहे हैं।
इस पर डीएसपी विजिलेंस लालमन शर्मा ने इंस्पेक्टर अंकुर शर्मा की अध्यक्षता में टीम का गठन किया। विजिलेंस ने जाल बिछाया और केमिकल लगे नोटों का बंडल शिकायतकर्ता को दिया और कर्मचारियों को देने के लिए कहा। राजेश निगम के गोदाम में पहुंचा तो कपिल देव ने क्लर्क सनी कुबेर के पास घूस की रकम देने को कहा। सनी ने जैसे ही 9,600 रुपये अपनी जेब में डाले तो विजिलेंस ने उसे पकड़ लिया। 
 
उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि विजिलेंस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को इन्हें हमीरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
 
उधर, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम हमीरपुर के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा ने कहा कि घूस लेते पकड़े दोनों कर्मचारियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। राशन की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए अस्थायी तौर पर नादौन गोदाम में नई नियुक्तियां की गई हैं।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और क्राइम खबरें
सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 25 साल की कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा कलंझड़ी माता मंदिर में चोरों ने उड़ाई नकदी ब्रेकिंग शिमला मर्डर केस मनीष का हत्यारा सत्येंद्र पाल सिंह हिमाचल पुलिस की गिरफ़्त में हरियाणा सिरसा में किया गिरफ्तार Murder माल रोड़ पर युवक पर तेजधार से हमला, युवक की मौत. नौकरी के नाम पर ठगी : युवाओं को बांटे नकली नियुक्ति पत्र ,पांच गिरफ्तार कलयुगी भाई ने अपनी ही बहन भी लूटी अस्मत 5 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था पप्पू , पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज हमीरपुर : चिट्टा रखने के आरोप में बलजिंद्र और लता गिरफ्तार भोरंज के चाव में पुलिस ने पकड़ी 5 किलो 22 ग्राम चरस चरस तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार
-
-
Total Visitor : 1,63,84,665
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy