शिमला,
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक बस हादसे का शिकार हो गई। ठियोग के छैला के पास एचआरटीसी की बस सड़क धंसने की वजह से पलट गई। हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, तहसील कोटखाई के देवगढ़ पंचायत के बाग कुफर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सड़क धंसने की वजह से पलट गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए हैं। हादसा वीरवार सुबह हुआ है। हादसे की सूचना के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
बस जराई से शिमला की ओर जा रही थी। बस नंबर एचपी 03 बी 6053 के दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए हैं।
बता दें कि प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली जाती है। वजह तो इसके पीछे बहुत सी हैं। स्पीड ब्रेकर, खराब सड़क, वाहनों की फिटनेस पर ध्यान न देना, लेकिन सबसे ज्यादा जो वजह सामने आती है वह है अनियंत्रित गति। हाईवे हो या स्थानीय सड़कें वाहन तीव्र गति से चलते हैं, जिससे बड़े हादसे हो जाते हैं। इन वाहनों की गति इतनी अधिक होती है कि जरा सी भी चूक हुई तो उनकी और सामने वाले कि जिन्दगी पर संकट आ जाता है।