Friday, March 29, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
खेल

खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा- बलबीर वर्मा

-
बालम गोगट, जिला प्रमुख, ब्यूरो हिमालयन अपडेट | August 14, 2022 03:41 PM

चौपाल,

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवत में खंड स्तरीय अंडर 19 बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन अवसर पर चौपाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बलबीर वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन तथा स्थानीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। चौपाल खंड की खेल प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल ओवरआल चैंपियन बना। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खो खो को छोड़कर प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों में प्रथम स्थान अर्जित किया। खोखो प्रतियोगिता में धबास ने खादर को हराया। इसके अलावा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल ने वालीबॉल में मडावग को, कब्बड्डी में धबास को, बैडमिंटन में बमटा को मात दी। लोकनृत्य में भी चौपाल प्रथम और मेजवान स्कूल देवत रनर रहा। समूहगान, एकल गान, वाद्ययंत्र, भाषण व एकांकी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन कर उत्कृष्ट विद्यालय चौपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि बलबीर वर्मा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि यहां ध्यान देने वाली बात है कि कई स्कूलों में शिक्षा पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है लेकिन खेलों पर नहीं। कुछ स्कूल तो ऐसे हैं जहां खेल सीमित ही होते हैं। ऐसे में अभिभावक की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें अपने स्तर पर ही बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस अवसर पर देवत के प्रधानाचार्य विजन चौहान, चौपाल के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान, जितेंदर चौहान, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दीपक पनाइक, लायक राम शर्मा, गोविन्द चेंइक, रमेश जनदेव, जिला परिषद सदस्य नीमा जस्टा उपस्थित रहे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता अंकिता नेशनल जूडो में भाग लेने के लिए राजस्थान रवाना खेलें न केवल हमें स्वस्थ रखती हैं बल्कि  करियर बनाने में भी मददगार :: डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा
-
-
Total Visitor : 1,63,86,660
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy