Saturday, September 30, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
कमाऊ साबित हो रही देश की सबसे बड़ी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर जेनरेशन कंपनी एसजेवीएन ।नशा मुक्त ऊना के तहत नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजितराजस्व अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितडाॅ. शांडिल ने ममलीग में विजेताओं को किया सम्मानितरचनात्मक गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण में सहायक - डाॅ. शांडिलआनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार ने जुआगी के धाराबाग में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में लिए गए निर्णयों को लोगों से अवगत करायाकांग्रेस सरकार ने शहरी निकायों की परेशानी बड़ाई, ग्रांट इन एड राशि वापस मंगवाई : धर्माणी भूपेन्द्र शर्मा (हुड्डा) बने भाजपा युवा मोर्चा के आनी मंडल के अध्यक्ष 
-
उत्तर प्रदेश

राइटिंग कम्युनिटी काव्यामृत कोष का हुआ शुभारंभ

 
के . जम्वाल 7018631199 | September 27, 2022 02:45 PM

उत्तर प्रदेश,

काव्यामृत कोष संजीवनी का अक्षय भंडार है। इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के उपलक्ष्य में  अयोध्या, उत्तर प्रदेश की होनहार बेटी प्रीती एच. प्रसाद के द्वारा की गई है। अयोध्या की पावन धरती पर एक अलौकिक उपलब्धि है। साहित्य की रुचि रखने वाले अपनी रचनाओं के माध्यम से माता सरयू की पवित्र धारा में डुबकी लगाएंगे। इस पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ संजय कुमार प्रधान संपादक (एजुकेशनल न्यूज़) और विशिष्ट अतिथि के रूप में सुभाष चंद्र पांडे (प्रधान संपादक, दि ग्राम टुडे) मौजूद रहे। इस अद्भुत कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश की दो होनहार बेटियों साक्षी सिंह और रश्मि शुक्ला ने किया। यह कार्यक्रम दोपहर तक निर्बाध चला। जिसमें काव्यामृत कोष के कोर टीम के सभी सदस्य रिक्की भट्ट, कौशलेंद्र मिश्रा, कबीर यश, अल्ताफ़ इकबाल, अवध पांडे, राघवेंद्र मिश्रा, अनुराग सिंह, प्रीति अरोरा आयुष खन्ना, दिव्या अरोरा, आकांक्षा चौधरी और पीयूष राजा  कार्यक्रम के अंत तक मौजूद रहे। इस अवसर पर 18 राइटिंग कम्युनिटी के लगभग 200 लोगों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पोएट्स नेशन, पायस पोएट्री, प्रेरणा राइटिंग विंग्स, प्लेटफार्म राइटर्स, कर्ब-ए-एहसास, शाइन थ्रो वर्ड्स,शायरों की महफिल, द पोएट्स लाउंज फाउंडेशन, काव्यांश, हमारा प्यारा हिंदुस्तान, प्लेटफॉर्म इंटरनेशनल राइटर्स, शब्द सारथी, माइक ऑन एवं अन्य राइटिंग कम्युनिटीज शामिल हुई। इस राइटिंग कम्युनिटी को बनाने का मुख्य उद्देश्य नए रचनाकारों को ऑनलाइन और ऑफलाइन मंच प्रदान करना है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और उत्तर प्रदेश खबरें
-
-
Total Visitor : 1,56,40,527
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy