Friday, March 29, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यपाल ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ कियाघर में लगी आग का जश्न मना रहे जयराम ठाकुर : चंद्र कुमारभाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद : सीएमआओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें।सीएम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी सुजानपुर सीट , राजेंद्र राणा ने भाजपा में शामिल हो दी चुनौती, कांग्रेस कैंडिडेट की घोषणा में देरी बढ़ाएगी उलझनपरिवर्तन :  जय श्री राम के नारों के बीच राजेंद्र राणा का भाजपा ने किया स्वागतशिव के तांडव के बाद श्री राम से हुआ मिलन : आशीष शर्माभाजपा के पास नेता, नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस : श्रीकांत
-
दुनिया

डॉ. शम्भू पंवार ऑफिसियल वर्ल्ड रिकॉर्ड से संम्मानित

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | October 18, 2022 04:23 PM

चिड़ावा ,

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक अवार्ड, उपाधियों से अलंकृत ओर तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अंतरराष्ट्रीय लेखक,पत्रकार-विचारक एवं धराधाम इंटरनेशनल के धरा गवर्नर डॉ. शम्भू पंवार को ऑफिसियल वर्ल्ड रिकॉर्ड स्पेन (यूरोप ) में शामिल किया गया है।
डॉ शम्भू पंवार को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच, तंजानिया द्वारा 37 दिन तक वर्चुअल रूप में संचालित ऐतिहासिक एवं अद्भुत कार्यक्रम "भारत को जाने" (वीडियो एलबम) कार्यक्रम को ऑफिसियल वर्ल्ड रिकॉर्ड स्पेन (यूरोप ) ने विश्व कीर्तिमान मानते हुवे इसमे सहभागिता के लिए प्रदान किया है।
अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच की संस्थापिका हरियाणा की बेटी और तंजानिया प्रवासी डॉ ममता सैनी के कुशल निर्देशन मे इस ऐतिहासिक आयोजन में भारत की लोक कला, सँस्कृति,भाषा का दोहों ,चौपाइयों और गीतों के माध्यम से 43 घंटे 7 मिनट के वीडियो एलबम में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 303 कविता संगीतकार, 17 कविता दिग्गज, 42 गायक, 33 डिज़ाइनरो की भूमिका रही।आयोजन में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों से रचनाकारों, राज्य समन्वयकों, तथ्य सुधारकों, गायकों, वीडियो निर्माता, जनसंचार प्रभारियों, कार्यक्रम संचालकों आदि के रूप में 50 से अधिक देशों के 466 प्रवासी और निवासी भारतीयों ने प्रतिभागिता की।इस कार्यक्रम को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने भी विश्व कीर्तिमान मानते हुवे दर्ज किया है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और दुनिया खबरें
-
-
Total Visitor : 1,63,86,942
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy