Thursday, April 25, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सुक्खू की रणनीति और टिकट के 15 दावेदारों की सहमति से  कैप्टन रणजीत  कांग्रेस में हुए शामिलएसजेवीएन ने भारत के प्रथम बहुउद्देश्यीय ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट के उद्घाटन के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कीआबकारी विभाग ने जब्त की एक लाख लीटर अवैध शराबराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला दंडाधिकारी ने जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डा का किया निरीक्षणखुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुरमुख्यमंत्री सुकखु के नेतृत्व में चल रही फ्लॉप सरकार : रणधीर शर्मागौड़ा में चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रमः डॉ. जगदीश चंद नेगीउपमंडल पांगी में लोक सभा निर्वाचन 2024 को लेकर किया गया पूर्वांभ्यास 
-
खेल

800 मीटऱ में प्रदीप रहे अव्वल, मार्च पास्ट में नाहन का दबदबा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | November 28, 2022 06:26 PM

स्वस्थ शरीर के लिए खेल जरूरी: प्रधान मुख्य अरण्यपाल
मंडी,

स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी नागरिकों को जीवन पर्यंत खेलों से जुड़े रहना चाहिए। यह उद्गार प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख अजय श्रीवास्तव ने सोमवार को मंडी के पड्डल मैदान में वन विभाग की 23 वें राज्य स्तरीय वन खेलकूद एवं डयूटी मीट का शुभारंभ करने के उपरांत प्रतिभागी खिलाडि़यों को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, संयम तथा धैर्य के भाव का जीवन में निर्माण होता है इसके साथ ही खिलाडि़यों में टीम वर्क तथा नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों के लिए शारीरिक फिटनेस अत्यंत जरूरी है जिसके चलते ही प्रतिवर्ष राज्य स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इससे पहले प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण तथा मार्च की सलामी भी ली। वन विभाग के उत्कृष्ट खिलाडि़यों कुलविंद्र, हंसराज, उषा, अंबिका तथा शालू शर्मा ने मशाल प्रज्ज्वलित की।  
     इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं राज्य खेल नोडल अधिकारी नागेश गुलेरिया ने कहा कि खेलों से ओजस्वी एवं उदात स्वभाव विकसित होता है इसके साथ ही सहजता तथा प्रतिस्पर्द्वा बढ़ने से लक्ष्य प्राप्त करने की भावना का निर्माण भी होता है। इससे पहले मुख्य अरण्यपाल अनिल जोशी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य के 13 वन सर्कल के 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं इसमें पहली मर्तबा महिला वर्ग के टीम इवेंट भी आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य भर से आए खिलाडि़यों के लिए लोक संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी।  इस अवसर पर मुख्यातिथि विजेता खिलाडि़यों को मैडल पहनाकर सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरूष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में धर्मशाला के प्रदीप कुमार ने पहला, हमीरपुर के जतिन ने दूसरा,मंडी के कुलविंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया इसी तरह से उंची कूद के ओपन पुरूष वर्ग में हमीरपुर के अंकुर ने पहला,चंबा के जतिन ने दूसरा तथा वन निगम के हरीश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। उंची कूद वेटरन वर्ग में डायरेक्शन आफिस के नरेश कुमार ने पहला तथा चंबा को दूसरा स्थान, मंडी के कमल सिंह को तीसरा स्थान हासिल हुआ। मार्च पास्ट में नाहन पहला, मंडी दूसरा तथा रामपुर तथा शिमला को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल हुआ। भाला फैंक पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में सोलन के सन्नी प्रथम व केवल राम दूसरे स्थान और हमीरपुर के विकास कौषल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला ओपन भाला फैंक प्रतिस्पर्धा में मंडी की प्रिया ठाकुर प्रथम, रामपुर की उषा दूसरे व हमीरपुर की बबीता तीसरे स्थान पर रही है। भाला फैंक में पुरुष वैटर्रन वर्ग में वाइल्ड लाइफ के कर्मचारी देवी राम ने प्रथम स्थान, मंडी के कमल सिंह दूसरे और डारेक्षन ऑफिस के नरेष कुमार तीसरे स्थान पर रहे।  
इस अवसर पर भारतीय वन सेवा अधिकारी अनिल ठाकुर, सुशील कापटा, के तीरूमल, अजित ठाकुर, अनिल शर्मा, मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला डीआर कौशल, मुख्य अरण्यपाल हमीरपुर प्रदीप ठाकुर तथा जिला वन अधिकारी उपस्थित रहे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSU कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता
-
-
Total Visitor : 1,64,69,327
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy