Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
खेल

रोडीज ईलेबन आनी टीम ने ब्लैक बॉयज रामपुर की टीम को हराकर जीता दो लाख 22 हजार रु का सिराज कप

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | February 17, 2023 08:59 AM
 
मुख्यातिथि यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
 
 
आनी ,
आनी के रानी  वेहडा  मेला मैदान में स्पोर्ट्स एव्ं कल्चरल क्लब आनी द्वारा   15 जनवरी से 16 फ़रवरी तक आयोजित  सिराज कप  क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को खेला गया। प्रतियोगिता  में इस वर्ष  प्रदेश के अलावा  पंजाब व हरियाणा राज्य की 128 टीमों ने भाग लिया।  क्लब के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर व  संयोजक  विपिन ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में एक महीने में सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विशेष तौर पर करसोग, बंजार,शिमला,रामपुर क्षेत्र की टीमों ने सेमीफाइनल मैच तक कड़े मुकाबले खेले है।  सिराज कप का अंतिम फाईनल मैच रोडीज इलेवन आनी और ब्लैक बॉयज रामपुर टीमों के मध्य खेला गया। ब्लैक बॉयज रामपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते  हुए 7 विकट  गंवाकर निर्धारित  10 ओवरों में 140 रन  का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में रोडीज इलेवन आनी टीम ने निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए  3 विकेट  पर 10 ओवरों में 141 रन बनाकर सिराज कप का फाईनल मैच जीता। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
क्लब की ओर से क्लब के संयोजक विपिन ठाकुर व प्रधान दिनेश ठाकुर ने उन्हें टोपी. बैच व मफलर पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। मुख्यातिथि यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में इस खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए  क्लब की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार  द्वारा भी  प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। जबकि खेल प्रतिभाओं की प्रतिभा को उभारने के लिए प्रदेश सरकार के  युवा सेवा एव्ं खेल मंत्री  विक्रमादित्य सिंह के आदेश अनुसार  आनी व निरमण्ड के लिए युवा सेवा खेल विभाग कुल्लू के द्वारा  दो दो खेल कोच तैनात किए जायेंगे। जबकि आनी के खेल मैदान को विकसित करने के लिए भी मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह  सुक्खू ने प्राकलन के आधार पर धनराशि स्वीकृत कराने का भरोसा दिया है। यूपेन्द्र कांत मिश्रा ने युवाओं से नशे जैसी बुराईयों से दूर रहने का भी आह्वान किया।उन्होंने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी टीम की तरफ से 51 हजार रु की राशि क्लब को भेंट की। प्रतियोगिता में विनर रही रोडीज इलेवन टीम को स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से दो लाख दो हजार दो सौ बाईस रु और सिराज कप ईनाम में दिया गया जबकि दूसरे स्थान पर रनर अप रही ब्लैक बॉयज़ रामपुर की टीम को एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रु व आनी कप ईनाम में दिया गया। प्रतियोगिता में रोडीज एलेबन् टीम के  तेज तरार खिलाडी दीपु मेन ऑफ द मैच व प्लेयर ऑफ द टुर्नामेंट रहे। जबकि बेस्ट गेंदबाज का खिताब बल्ड एलेबन् रामपुर के खिलाडी प्रशांत और बेस्ट बल्लेबाज ब्लैक बॉयज़ टीम के खिलाडी बबलू बादशाह रहे। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि यूपेन्द्र कांत मिश्रा के साथ 
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर, बीसीसी महासचिव एसपी ठाकुर कुक्कु. पूर्व जिला पार्षद चाँद ठाकुर. युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश ठाकुर. पार्षद अनुपमा. समाजसेवी घनश्याम शर्मा..प्रधान पवन ठाकुर महेंद्र ठाकुर,नील ठाकुर,नवल ठाकुर, उप प्रधान तारा चंद ठाकुर,पम्मी ठाकुर,क्लब के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर,उपाध्यक्ष रामकृष्ण,कमेंटेटर विनोद कटोच,प्रवीण ठाकुर,केहर सिंह,महेंद्र कायथ,तिलकराज,यशवर्धन,सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता अंकिता नेशनल जूडो में भाग लेने के लिए राजस्थान रवाना खेलें न केवल हमें स्वस्थ रखती हैं बल्कि  करियर बनाने में भी मददगार :: डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा
-
-
Total Visitor : 1,63,84,218
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy