Sunday, October 01, 2023
Follow us on
-
क्राइम

रिपन अस्पताल कर्मी ने किया सुसाइड:

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | February 27, 2023 04:09 PM
चित्र साभार गूगल


मानसिक तौर पर परेशान था,
शिमला में जंगल में लगाया फंदा,
वार्ड कर्मचारी था मृतक
शिमला,
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रिपन अस्पताल के एक कर्मचारी सुसाइड करके जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था। मृतक की उम्र करीब 27 साल है। शव टूटीकंडी के जंगल में पेड़ से लटका हुआ था। मृतक की पहचान जतिन कुमार के तौर पर हुई है।
मृतक रिपन अस्पताल में बतौर वार्ड कर्मचारी तैनात था। बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी के बाद रात को अपने घर गया था, लेकिन घर तक नहीं पहुंचा। रास्ते रात को किसी समय इसने फंदा लगा दिया। सुबह शव देखा तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
 ASP सिटी रमेश शर्मा का कहना है कि आजकल के कुछ नौजवान अपनी प्रॉब्लम दूसरों से शेयर नहीं करते हैं। यह एक वजह है, जिससे युवक सुसाइड कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवक ने सुसाइड क्यों किया, इस बारे में पूछताछ चल रही है, लेकिन प्राथमिक जांच में युवक का मानसिक तौर पर परेशान होना कारण माना गया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं।


-
-
Have something to say? Post your comment
-
और क्राइम खबरें
Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी अर्जुन को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Breaking : शिमला के नारकंडा में आपदा प्रभावित से ले ली 20000 की रिश्वत, पटवारी गिरफ्तार। राजधानी शिमला के भराड़ी में मिला पेड़ से लटका शव छोटा शिमला के अंतर्गत 24 घंटे के दौरान आत्महत्या का दूसरा मामला सामने आया फंदा लगाकर जीवनी लीला करी समाप्त
-
-
Total Visitor : 1,56,42,751
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy