Friday, June 09, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हिमाचल

14 और 15 मार्च को नगर निगम चुनावों की दृष्टि से भाजपा की महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 11, 2023 06:52 PM

शिमला,

 
भाजपा नगर निगम चुनावों की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन करने जा रही है, 14 मार्च 2023 को शाम 6:00 बजे भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विली पार्क शिमला में इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। 
 
बैठक में नगर निगम शिमला के आगामी चुनावों को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी।
 
इसी प्रकार 15 मार्च 2023 को प्रातः 10:30 बजे भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन एक बैठक में भाग लेंगे , इस बैठक में भाजपा जिला शिमला एवं महासू के अध्यक्ष एवं महामंत्री, शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण एवं कुसुंपटी के अध्यक्ष एवं महामंत्री, 2017 के नगर निगम में पार्षद लड़े प्रत्याशी, जिला शिमला एवं जिला महासू के प्रभारी , 2022 के शिमला, शिमला ग्रामीण और कसुंपटी के विधायक प्रत्याशी इस बैठक में विशेष रूप से भाग लेंगे।
 
15 तारीख को होने वाली बैठक में इस सूची के विवरण के अनुसार पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद , रवि मेहता, संजीव कटवाल, डेजी ठाकुर, विजय परमार, अरुण फालटा बैठक में उपस्थित रहने वाले है।
 
भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर नंदा ने कहा कि यह दो बैठके महत्वपूर्ण रहने वाली है और नगर निगम चुनावों में जिस प्रकार से आगामी रणनीति भाजपा बनाएगी उसके बारे में इन बैठकों में महत्वपूर्ण चर्चा होने जा रही है, भाजपा आने वाले नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
प्रदेश सरकार सेब सीजन को सफल बनाने के लिए प्रयासरत: जगत सिंह नेगी मुख्यमंत्री ने लम्बित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृतियां प्रदान करने का आश्वासन दिया ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही प्रदेश सरकार - रोहित ठाकुर  आनी से चौकी दलाश बस के रूट में की गई तबदिली पर बिफरे ओलवा के ग्रामीण  ज़िला रेडक्राॅस समिति की वार्षिक बैठक आयोजित राजकीय सहस्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित  राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए 12 जून तक करें आवेदन चंबा-  चुवाड़ी टनल की प्री फिजिबिलिटी  रिपोर्ट  की जाए तैयार –विक्रमादित्य सिंह 10 जून से 15 जुलाई तक निपटाए जाएंगे निशानदेही के लम्बित मामले 10 जून से 15 जुलाई तक निपटाए जाएंगे निशानदेही के लम्बित मामले
-
-
Total Visitor : 1,49,24,975
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy