Sunday, September 24, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
अंदर की बात

जनता से संवाद के बाद लाएंगे भाजपा का मेनिफेस्टो : सुखराम

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | March 14, 2023 09:49 PM

 

शिमला,

भाजपा हिमाचल प्रदेश कि नगर निगम चुनावों को लेकर अहम बैठक सर्किट हाउस शिमला में हुई।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन परमार, विधायक सतपाल सत्ती, राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, शिशु भाई धर्मा , पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, रवि मेहता, चेतन ब्रागटा, अजय श्याम, विधायक बलवीर वर्मा , कॉल नेगी, शशी बाला और गोविंद शर्मा उपस्थित।

नगर निगम शिमला के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा की भाजपा नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, इस बैठक में भाजपा के नेतृत्व के समक्ष पूरी रणनीति के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई है।
हमने सभी छोटे से छोटे पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की है ताकि हम सशक्त रूप से इन चुनावों में चुनाव लड़े और भाजपा का प्रचार नगर निगम पर एक बार फिर लहराए।

उन्होंने कहा कि 2017 में, प्रदेश में सरकार भाजपा की थी और नगर निगम भी हमने ही बनाई थी । उस समय से लेकर अब तक नगर निगम शिमला में बहुत विकास कार्य हुए है,
आज नगर निगम की दृष्टि से यह हमारी यह पहली बैठक है और जिस प्रकार से मुद्दे हमारे समक्ष निकल कर आएंगे और जनता से हम संवाद करेंगे उसके बाद हम भाजपा का नगर निगम शिमला को लेकर मेनिफेस्टो भी जनता के समक्ष लेकर आएंगे।
भाजपा नगर निगम शिमला में विकास के नाम पर वोट मांगेगी और चुनाव लडेगी।

भाजपा की सरकार के समय नगर निगम शिमला में 41 वर्ड बनाए गए थे और कांग्रेस की सरकार ने उसको फिर 34 कर दिया है, इसको लेकर भी जिस स्तर पर हमने सरकार के साथ लड़ाई लड़नी है वह हम लड़ेंगे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और अंदर की बात खबरें
विधानसभा में जोर-जोर से गूंजा पत्र बम का मामला नारी शक्ति वंदन विधेयक 'नारी शक्ति' 'राष्ट्र शक्ति' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : योगी दो दोस्तों ने खाली सींरींज से बना दी जेसीबी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने रद्द किया कल होने वाला Post Graduate और B.Ed का Exam हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HPAS का 23 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, अगस्त में होगी परीक्षा। हार्ट अटैक से बचना है तो लिंक पर क्लिक करें और पूरा पढ़ें। अंदर की बात :प्राचीन धरोहरों का संरक्षण जरूरी BigBreaking :टांडा मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) RS बाली के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की करवाई री-ज्वाइनिंग* उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सर में लगे 5 टांके, टहलते हुए गिर गए MC चुनाव का संभावित आरक्षण रोस्टर सोशल मीडिया में वायरल, 20 वार्ड आरक्षित
-
-
Total Visitor : 1,56,11,996
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy