Sunday, April 02, 2023
Follow us on
-
देश

बजट में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र नहीं : जयराम

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | March 18, 2023 07:23 PM

 

शिमला,

भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रिज मैदान पर सैर की।
उनके साथ इस मौके पर विधायक डॉ जनक राज और डी एस ठाकुर मौजूद रहे।

जयराम ठाकुर ने कहा की विधानसभा का बजट सत्र में भाजपा आक्रामक रहेगी और जिस प्रकार से कल हिमाचल का बजट पेश किया गया है उससे साफ दिखता है कि वह बजट केवल आंकड़ों का मायाजाल है , इस बजट में केवल केंद्रीय योजनाओं को हिमाचल में लागू कर प्रदेश सरकार द्वारा श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश एक लोक हितकारी राज्य है और जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं भाजपा की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में लागू करी थी उसका हिमाचल के बजट में कोई जिक्र ही नहीं है जैसे घृणि सुविधा योजना, शगुन योजना, सहारा योजना हिम केयर योजना मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
-
-
Total Visitor : 1,43,90,746
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy