Sunday, October 01, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
हेल्थ और लाइफस्टाइल

प्रीडायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर नियंत्रित करने में कारगर है बादाम का सेवन

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 22, 2023 04:35 PM

चंडीगढ़, 

तीन दिनों और तीन महीनों की अवधि में बादाम को लेकर किए गए दो नए शोध अध्ययनों प्री.डायबिटीज और अधिक वजन/मोटापा की समस्या से जूझ रहे एशियाई भारतीयों में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के फायदे के बारे में बताते हैं। तीन महीने तक बादाम के सेवन के नतीजे चौंकाने वाले रहे।शोध में शामिल करीब एक चौथाई लोगों ने प्री.डायबिटीज या ग्लूकोज टॉलरेंस को पलटते हुए सामान्य ब्लड शुगर की स्थिति को हासिल कर लिया।

डॉ.अनूप मिश्रा और डॉ.सीमा गुलाटी का शोध अध्ययन बताता है कि कैसे भोजन से पहले बादाम खाने से प्री.डायबिटीज वाले कुछ लोगों में ब्‍लड शुगर के स्तर में सुधार हुआ दोनों अध्ययनों में अध्ययन अवधि के दौरान नाश्ते,दोपहर के भोजन और रात के खाने से 30 मिनट पहले 60 लोगों ने एक छोटी मुट्ठी भर 20 ग्राम बादाम खाया।शोधकर्ताओं ने इन बादाम संबंधित अध्ययनों के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए आहार उपचार को दवा की कब्र करार दिया जो प्री.डायबिटीज को पलटने वाला रहा।बादाम को शामिल करने जैसी आहार रणनीतियों के माध्यम से समय के साथ बेहतर ग्लूकोज नियंत्रण मधुमेह की प्रगति को रोकने में मदद कर सकता है।प्रीडायबिटीज वाले लगभग 70प्रतिशत व्यक्ति अपने जीवनकाल में मधुमेह के मरीज बन जाएंगे।दोनों अध्ययन रैंडमाइज्ड कंट्रोल्ड परीक्षण थे जिसे आमंड बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया की फंडिंग मिली। शोधकर्ताओं ने यह परिकल्पना करते हुए माना कि प्रमुख भोजन से पहले बादाम का नाश्ता जिसे प्री लोडिंग के रूप में जाना जाता है भोजन के बाद ग्लूकोज और इंसुलिन के उतार.चढ़ाव को कम करेगा और नियंत्रण आहार की तुलना में समग्र हाइपरग्लेसेमिया को कम करेगा। प्रमुख लेखक और फोर्टिस.सी.डॉक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर डायबिटीज मेटाबोलिक रोग और एंडोक्रॉइनोलॉजी नई दिल्ली के प्रोफेसर  अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा हमारे अध्ययनों के नतीजे बताते हैं कि आहार रणनीति के तहत बादाम ब्लड ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करने में एक महत्वपूर्ण अंतर हो सकता है। इन परिणामों से पता चलता है कि प्रत्येक भोजन से पहले बादाम के एक छोटे हिस्से के सेवन से भारत में एशियाई भारतीयों में केवल तीन दिनों में ग्लाइसेमिक नियंत्रण में तेजी से और काफी सुधार हो सकता है।न्यूट्रिशन रिसर्च ग्रुप नैशनल डायबिटीज ओबेसिटी एंड कोलेस्ट्रॉल फाउंडेशन की प्रमुख डॉ.सीमा गुलाटी ने कहा डायबिटीज के बढ़ते प्रसार को देखते हुए प्रमुख भोजन से 30 मिनट पहले बादाम खाने जैसी आहार रणनीतियां भोजन के बाद ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि को कम करने का एक अच्छा विकल्प प्रदान करती हैं।

डॉ.मिश्रा ने कहा बादाम की एक औंस खुराक में 4 ग्राम फाइबर और 16 आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है जिसमें शामिल हैं 77 मिलीग्राम मैग्नीशियम,210 मिलीग्राम पोटेशियम,और 7.27 मिलीग्राम विटामिन ई शामिल है जो इसे असंतुलित ग्लूकोज टॉलरेंस या टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों के लिए एक आदर्श पोषक तत्व युक्त स्नैक बनाता है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हेल्थ और लाइफस्टाइल खबरें
रामपूर एचपीएस द्वारा 1 अक्तूबर "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2023" के रूप में मनाया जाएगा। स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं आसानी से संभव है इलाज कराणा में आयुषमान भवः कार्यक्रम के तहत हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्क्रब टाइफस ने पसारे पांव, तीन माह में 104 चपेट में सावधानी बरतें जिलावासी :मुख्य चिकित्सा अधिकारी आयुष्मान भव के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सिविल अस्पताल गोहर में किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्नी के सौजन्य से एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित रक्तदाताओं की टेलीफ़ोन डाइरेक्टरी बनाया युवा मोर्चा : तिलक ऊना जिला के 37 स्वास्थ्य केंद्रों में क्रियांवित की जा रही है मुख्यमंत्री निशुल्क निदान योजना आईजीएमसी में एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जा रही हिमकेयर और आयुष्मान भारत की पूर्ण सुविधा, लोगों को मिल रहा तुरंत लाभ ; धनीराम शांडिल मां अम्बे होमियो हॉल में फ्री मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,56,42,845
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy