Saturday, September 23, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
क्राइम

पुलिस को नाकाबंदी पर मिली सफलता, 20.74 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 29, 2023 07:03 PM


पठानकोट-भरमौर एनएच पर केरू पहाड़ के समीप मैगी प्वाइंट पर पुलिस ने एक युवक से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने पठानकोट-भरमौर मार्ग पर केरू पहाड़ के समीप मैगी प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पठानकोट की ओर से आ रही कार को जब जांच के लिए रोका तो चालक थोड़ा-सा घबरा गया। पुलिस दल ने जब कार व चालक की गहनता से जांच की तो कार चालक के कब्जे से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अकविंदर सिंह (23) पुत्र सतपाल सिंह निवासी गांव नौशेरा नालबंदा हाऊस नंबर 30 तहसील व जिला पठानकोट के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और क्राइम खबरें
Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी अर्जुन को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल Breaking:हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बलात्कार आरोपी को दी 15 दिन की पैरोल छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार Breaking : शिमला के नारकंडा में आपदा प्रभावित से ले ली 20000 की रिश्वत, पटवारी गिरफ्तार। राजधानी शिमला के भराड़ी में मिला पेड़ से लटका शव छोटा शिमला के अंतर्गत 24 घंटे के दौरान आत्महत्या का दूसरा मामला सामने आया फंदा लगाकर जीवनी लीला करी समाप्त
-
-
Total Visitor : 1,56,11,711
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy