Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस देश मे लोकतंत्र की हत्या नही होने देगी।

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 31, 2023 05:45 PM

शिमला,

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस देश मे लोकतंत्र की हत्या नही होने देगी। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रहें हैं। कांग्रेस किसानों, बागवानो, कामगारों व आम लोगों की आवाज उठा रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री अपने परम मित्र अडानी को मजबूत करने में लगे हैं। कांग्रेस ने आजादी के बाद से इस देश मे  बड़े बड़े वसार्वजनिक उपक्रम खोले,आज मोदी उन उपक्रमों को अपने मित्रों को बेचने में लगे हैं।

आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने एक  सोची समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाया, क्योंकि उन्होंने सदन में  अडानी महाघोटाले पर  केंद्र की मोदी सरकार से दो सवाल पूछे थे। उन्होंने पूछा था कि अडानी की शेल कंपनियों में बीस हजार करोड़, तीन बिलियन डॉलर है ,यह कंपनी किस की हैं। यह पैसा कहा से आया हैं,जबकि अडानी इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है और वह इतना नही कमा सकते। इस कंपनी में एक चीनी नागरिक भी शामिल है यह कौन हैं। दूसरा सवाल राहुल गांधी का सदन में अडानी व मोदी से रिश्तों को लेकर था । इस संदर्भ में राहुल गांधी ने अडानी के विमान में आराम करते हुए पी एम मोदी की एक तस्वीर भी दिखाई। उन्होंने रक्षा उद्योग के बारे मे हवाई अड्डों के बारे में,श्रीलंका व बांग्लादेश में दिए गए बयानों के बारे में,आस्ट्रेलिया में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के साथ बैठे नरेंद्र मोदी व अडानी की तस्वीरे जिन्होंने कथित तौर पर एक बिलियन डॉलर का ऋण स्वीकृत किया था  के प्रश्न किये थे।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि अडानी के घोटाले पर संसद में राहुल गांधी के भाषण के ठीक 9 दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो जाता हैं। 27 फरवरी को मामले की सुनवाई शुरू होती है और 23 मार्च को ट्रायल कोर्ट राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए उन्हें इस मामले में अधिक्तम 2 साल की सजा सुना देते हैं। इसी के साथ 24 मार्च को 24 घन्टे के भीतर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द व उसके बाद उन्हें सरकारी आवास एक माह के अंदर खाली करने का हुक्म जारी हो जाता हैं। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहलीबार हुआ है जब किसी सांसद को मानहानि के मामले में अधिकतम सजा सुनाई गई हो।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि सदन के भीतर राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकाअर्जुन खड़गे का अडानी पर दिए गए भाषण के अंश तक डीलिट कर दिए गए ।उन्होंने कहा कि  सत्ता पक्ष द्वारा सदन न चलने देना भाजपा की सोची समझी रणनीति का एक हिस्सा रही, जिससे सदन में राहुल गांधी के सवालों से बचा जाता।उन्होंने  कहा कि विदेश में दिए गए उनके एक बयान पर जब राहुल गांधी सदन में अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाह रहे थे,उनके लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह के बाद भी उन्हें बोलने का कोई मौका तक नही दिया गया और उन्हें अब सदन की सदस्यता से बाहर कर दिया गया हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ जनता की अदालत में खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भारी जनसमर्थन से भाजपा बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी के समर्थन में प्रेस के माध्यम से लोगों को भाजपा की असलियत दिखाने की कोशिश कर रही है और यह क्रम पूरे देश में चल रहा हैं।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
चुनाव को लेकर विभिन्न स्थानों पर स्वीप गतिविधियां आयोजित  जेंडर बजटिंग पर तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न मेरा नाम है न अभियान के अन्तर्गत शिक्षण संस्थानों में बनाए जाएंगे कैंपस एंबेसडर सुक्खु सरकार खो चुकी जनता में अपना विश्वास  : आशीष शर्मा  आवासीय आयुक्त ने  विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्यायः जगत सिंह नेगी मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एमसीएमसी की बैठक का आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अध्यक्षता हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों पर बैठक : अतिरिक्त उपायुक्त ने की अध्यक्षता अधिकारियों को दी जेंडर बजटिंग की जानकारी
-
-
Total Visitor : 1,63,83,803
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy