Tuesday, April 16, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित : कांग्रेसआवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी पोस्टल बेल्ट सुविधा से कर सकेंगे मतदान - जिला निर्वाचन अधिकारीपरस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकातनिरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्नगरीब कल्याण व विकास की ओर दृढ़-संकल्पित भाजपा का घोषणा पत्र : राजीव बिंदलआनी  में खुला हिमांशु कलेक्शन का नया हाईटेक शोरूम, विधायक लोकेंद्र कुमार ने किया शुभारंभआनी में पन्ना लाल ने ज्योति फुटवियर एंड रेडीमेड गारमेंट्स का खोला नया हाईटेक शोरूमप्रदेश में उत्साह व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस
-
हिमाचल

स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 31, 2023 05:53 PM
 
 
 चंबा,
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कपिल शर्मा  की अध्यक्षता में  आज उनके कार्यालय में आज स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई| 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी  ने  बैठक  की समीक्षा करते हुए बताया कि  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत  स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य राजकीय माध्यमिक,  उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  के  विद्यार्थियों को  स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरुकता प्रदान करना और विद्यालय स्तर पर संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है |  
 
 
उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा के 480 स्कूलों के 960 अध्यापकों को कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालय से दो शिक्षकों (एक महिला व एक पुरूष) को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेस्डर बनाया  जाना था जिसमें 964 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया जो तय लक्ष्य से 4 अधिक है|  उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा आठवीं से बारहवीं तक विद्यार्थियों को स्वस्थ  जीवन शैली को बढ़ावा और  विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए  विशेष शिक्षा प्रदान की जा रही है और साथ ही साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान भी किया जा रहा है|
 
 
उन्होंने  यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2022 -23  में  जिला के 480 स्कूलों में  प्रत्येक मंगलवार को अब तक 2245 सत्र आयोजित किए  जा चुके हैं  जिसमें प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा लगभग  94279 विद्यार्थियों  को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी  जानकारी प्रदान की गई है|
बैठक में  जिला बाल विकास  परियोजना अधिकारी राकेश कुमार ,उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक, डिप्टी डीईओ   उमाकांत, समन्वयक कविता बिजलवान और  समन्वयक राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अजय कुमार उपस्थित रहे|
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित : कांग्रेस आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी पोस्टल बेल्ट सुविधा से कर सकेंगे मतदान - जिला निर्वाचन अधिकारी परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात गरीब कल्याण व विकास की ओर दृढ़-संकल्पित भाजपा का घोषणा पत्र : राजीव बिंदल आनी  में खुला हिमांशु कलेक्शन का नया हाईटेक शोरूम, विधायक लोकेंद्र कुमार ने किया शुभारंभ आनी में पन्ना लाल ने ज्योति फुटवियर एंड रेडीमेड गारमेंट्स का खोला नया हाईटेक शोरूम प्रदेश में उत्साह व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस ठाणा गांव में धूम-धाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती दिव्यांग आदर्श शर्मा ने बनाई  डॉक्टर अंबेडकर की पेंटिंग विधायक आशीष शर्मा ने 201 कन्याओं के चरण छू लिया आशीर्वाद 
-
-
Total Visitor : 1,64,41,164
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy