Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एसजेवीएन की आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित कियासुखविंदर सुक्खू के तानाशाही रवैये से आज कांग्रेस की नाव डूब रही:  राजेंद्र राणा बुधबार को आनी में 898 अधिकारी कर्मचारियों को दिया जायेगा पहले चरण का पूर्वाभ्यासनशामुक्त ऊना अभियान के तहत रील कंटेस्ट के विजेता सम्मानितचंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर मिशन स्कूल आनी में  स्वीप टीम ने बच्चों को मतदान के प्रति किया जागरूककांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यपमोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल
-
हिमाचल

नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति ने नेपाल कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | March 31, 2023 06:06 PM

सोलन,

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने गुरुवार को नेपाल के चितवन स्थित कृषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय में तीसरा दीक्षांत भाषण दिया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता नेपाल के प्रधानमंत्री  पुष्प कमल दहल ने की, जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।

अपने दीक्षांत भाषण में प्रो. चंदेल ने सहयोग बढ़ाने और एक-दूसरे से सीख कर क्षमता बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने भारत और नेपाल की सदियों पुरानी समान संस्कृति और परंपराओं को याद किया और कहा की दोनों राष्ट्र कई मोर्चों पर एक समान हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल में विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्र है और इस प्रकार यहां विभिन्न फसलें उगाई जा सकती हैं।

एग्रोइकोलॉजी के बारे में बात करते हुए प्रोफेसर चंदेल ने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण साझा किया और बताया कि कैसे राज्य ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। उन्होंने स्नातकों से छोटे भूमिधारकों के लिए प्रौद्योगिकियों के मानकीकरण के लिए काम करने को कहा क्योंकि वे ही दुनिया का भरण-पोषण कर रहे थे। उन्होंने छात्रों को किसान की आय बढ़ाने के लिए कृषि उपज के मूल्यवर्धन पर काम करने की भी सलाह दी और मिलेटस के महत्व पर भी बात की। प्रोफेसर चंदेल ने कहा कि भारत और नेपाल जैसे देश भी समृद्ध हिमालयी विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं और इसे बढ़ावा देने और संरक्षित करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

दीक्षांत समारोह के दौरान कृषि, वानिकी और पशु विज्ञान/पशु चिकित्सा/मत्स्यिकी संकायों के 1,000 से अधिक स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट विद्वानों ने अपनी डिग्री प्राप्त की।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एसजेवीएन की आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित किया सुखविंदर सुक्खू के तानाशाही रवैये से आज कांग्रेस की नाव डूब रही:  राजेंद्र राणा  बुधबार को आनी में 898 अधिकारी कर्मचारियों को दिया जायेगा पहले चरण का पूर्वाभ्यास नशामुक्त ऊना अभियान के तहत रील कंटेस्ट के विजेता सम्मानित चंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर  मिशन स्कूल आनी में  स्वीप टीम ने बच्चों को मतदान के प्रति किया जागरूक कांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यप मोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल सांसद निधि को लेकर झूठ बोल रहे कांग्रेस नेता : सुखराम  सिस्सू के सेल्फी पॉइंट में भूस्खलन को लेकर जिला प्रशासन वह सीमा सड़क संगठन की सिस्सू में बैठक आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,64,64,542
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy