Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
" सांसद सुरेश कश्यप एवं प्रदेश भाजपा ने तोड़ी हिमाचल के बागवानों की कमर" - रचाईक!सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह पर पलटवारज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कियास्वीप के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र में  कुवारसीं, बजोल, बडेई और  दाडवी में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजितएसडीएम अर्की ने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र में चलाया विशेष जागरूकता अभियानवर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी : कश्यपगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक
-
हिमाचल

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी जन्मदिवस की बधाई

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 01, 2023 05:00 PM

शिमला,


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को उनके जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर, लेडी गर्वनर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक हरीश जनारथा भी उपस्थित रहे।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों ने दूरभाष से राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि शिव प्रताप शुक्ल दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह इसी समर्पण भाव से समाज, प्रदेश और देश की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।
इससे पहले, राज्यपाल ने प्रातः राजभवन में अपने परिवार के सदस्यों के साथ यज्ञ किया और राजभवन परिसर में पारिजात एवं अन्य प्रजाति के पौधे रोपे। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों सहित दीप जलाकर अपना जन्मदिवस मनाया।
इस अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजभवन के कर्मचारियों ने राज्यपाल को जन्मदिवस की बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता से सदैव स्नेह व सहयोग मिलता रहे और वह प्रदेश के विकास के लिए कार्य करते रहें, वह ऐसी कामना करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
" सांसद सुरेश कश्यप एवं प्रदेश भाजपा ने तोड़ी हिमाचल के बागवानों की कमर" - रचाईक! सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह पर पलटवार ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया स्वीप के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र में  कुवारसीं, बजोल, बडेई और  दाडवी में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित एसडीएम अर्की ने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र में चलाया विशेष जागरूकता अभियान वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी : कश्यप गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक उपायुक्त का 'नशा मुक्त ऊना' बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल महिला उत्थान के लिए जो कार्य मोदी सरकार ने 10 वर्षा में किये वो कांग्रेस पार्टी 50 वर्षों के शासन में भी नहीं कर पाई : बिंदल
-
-
Total Visitor : 1,64,53,885
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy