Friday, April 19, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
एसडीएम अर्की यादविन्द्र पाल की अध्यक्षता में स्वीप टीम अर्की ने लगाया मतदाता जागरूकता शिविरसुदृढ़ लोकतंत्र निर्माण के लिए मतदान आवश्यक अतिरिक्त उपायुक्त ने की ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षतालोकसभा का चुनाव राष्ट्रवादी शक्तियों और परिवारवादी शक्तियों के बीच : बिंदललोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों की पहली रेंडमाइजेशन का आयोजनहिमाचल की उच्च राजनीतिक परंपराओं को भाजपा ने कलंकित किया  : दीपक शर्मायूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अनीश दीवान ने भाजपा के पूर्व शिमला सांसद पर निशाना साधते हुए काहा, हिमाचल पर जल प्रलय आया उस वक़्त वो कहा थेउपायुक्त ने बीडीओ टूटू अनमोल को यूपीएससी परीक्षा पास करने पर दी बधाई
-
शिमला

कांग्रेस सरकार झूठ की सरकार नगर निगम चुनावों में मेलेगी करारी हार : कश्यप

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | April 06, 2023 07:02 PM
 
 
शिमला,
भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों के लेकर प्रवासी प्रभारी, प्रवासी सह प्रभारी और वार्ड प्रभारियों की बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में किया गया। 
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी, त्रिलोक जम्वाल, डॉ राजीव सहजल और बलबीर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित। 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि आज की बैठक नगर निगम चुनावों को लेकर एक विशेष बैठक रही, इस बैठक में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप में बताया गया कि उनके इन चुनावों में क्या-क्या कार्य रहने वाले हैं।
सभी कार्यकर्ताओं से उनकी संबंधित वार्डों का फीडबैक भी लिया गया।
उन्होंने कहा कि किस प्रकार से भाजपा चुनाव लड़ेगी इसकी रणनीति को लेकर इस बैठक में विस्तृत चर्चा हुई और जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रभारी वार्ड में सक्रिय रूप में कार्य करते दिखाई देंगे।
 
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में छल कपट की राजनीति कर रही है और अगर सही मायने में बात करें तो यह कांग्रेस की सरकार झूठ की सरकार है, कांग्रेस सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई और अब जनता को पता चल गया है कि किस प्रकार से यह झूठ की सरकार जनता को गुमराह कर रही है।
 
भाजपा की सरकार और भाजपा की शासित नगर निगम में शिमला शहर के लिए अच्छा काम किया है , चाहे वह पानी की दृष्टि से हो, स्मार्ट सिटी की उपलब्धियां हो, पार्किंग की सुविधाएं हो या ढल्ली टनल का निर्माण हो।
भाजपा ने हमेशा जन सुविधाएं देने के लिए कार्य किया है पर कांग्रेस की सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया, केवल मात्र आंकड़ों के माया जाल से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा इन नगर निगम चुनावों में जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट देगी और इसको लेकर वार्ड के प्रभारी और सह प्रभारी से भी पूर्ण फीडबैक लिया जा रहा है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और शिमला खबरें
शिमला में अब होगी 2 और लोकल छट्टियां शिमला नगर निगम ने पेश किया 247 करोड़ का बजट शिमला नगर निगम में जुटे सभी पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर, 74 में संवैधानिक संशोधन को लागू करने को लेकर सभी एकमत नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में गूंजे शहर वासियों के मुद्दे शिमला रोड अपडेट: जाने कौन सा रोड खुला है कौन सा है बंद है!!! Road update: जाने शिमला में कौन सा रोड खुला है और कौन सा बंद Shimla Road update: कैसे हैं राजधानी शिमला की सड़कों के हाल जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें! Shimla Road update: जाने शिमला में कौन सा रोड खुला है और कौन सा बंद Theog हाटकोटी रोड पर हुआ भारी लैंडस्लाइड रास्ता बंद जाने राजधानी शिमला की सड़कों के हाल हिमालयन अपडेट के साथ। अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें!!
-
-
Total Visitor : 1,64,51,141
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy