Friday, April 19, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह पर पलटवारज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कियास्वीप के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र में  कुवारसीं, बजोल, बडेई और  दाडवी में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजितएसडीएम अर्की ने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र में चलाया विशेष जागरूकता अभियानवर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी : कश्यपगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकउपायुक्त का 'नशा मुक्त ऊना' बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल
-
देश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती ,इस्तीफे की खबरें

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | April 20, 2023 10:31 PM

शिमला,

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के चलते दिल्ली के RML अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें क्या हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि अचानक तबियत खराब होने के चलते उन्हें दिल्ली के RML अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के इस्तीफे देने की चर्चा है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की बातों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। नगर निगम शिमला चुनाव के बीच सुरेश कश्यप के त्यागपत्र की चर्चाओं की पुष्टि के लिए मीडिया लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उनकी तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आया है। हिमालयन अपडेट टीम द्वारा उनके फोन पर संपर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा कोई रिस्पांस अभी तक नहीं दिया गया है।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से भी ऐसे किसी इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद सुरेश कश्यप के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद छोड़ने की चर्चा सियासी हल्कों में तेज है। बता दें कि सुरेश कश्यप का प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यकाल इसी साल जनवरी में पूरा हो चुका है। दरअसल भाजपा ने 2020 में राजीव बिंदल को हटाकर सांसद सुरेश कश्यप को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया था। उनके कार्यकाल के दौरान हिमाचल में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इसमें 2021 में हुए 3 विधानसभा और एक लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार शामिल है। चारों उपचुनाव भी भाजपा हार गई।इस बीच हिमाचल में चार नगर निगम के चुनाव हुए, जिसमें भाजपा को सिर्फ एक नगर निगम मंडी में जीत मिली। पंचायत चुनाव में भी भाजपा का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था। चार माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। सुरेश कश्यप के शिमला संसदीय क्षेत्र की 17 सीटों में भाजपा को महज 3 सीटों पर ही जीत मिली है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,51,965
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy