Monday, September 25, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ.आरके गुप्ता,एमडी द्वारा मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जेएनवी ऊना के विद्यार्थी कला उत्सव एवं राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में रहे अव्वलज़िला की समस्त ग्राम पंचायतों में 2 अक्तूबर को होगी ग्राम सभा बैठक विधानसभा अध्यक्ष 28 सितंबर को होबार में अंडर- 12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के होंगे मुख्य अतिथिमैहला में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजितउचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर27 सितंबर को चंबा प्रवास पर होंगे  कृषि एवं पशुपालन मंत्री 27 सितंबर से चंबा प्रवास पर होंगे जगत सिंह नेगी
-
हिमाचल

सरकार ने अनुबन्ध तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कीं

 
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | April 30, 2023 05:58 PM



शिमला,

राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबन्ध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, 30 सितंबर, 2023 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया है। इसी प्रकार 30 सितंबर, 2023 को चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगियों की सेवाओं को इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इन निर्णयों से संबंधित अधिसूचना आज यहां जारी की गई है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार के कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य की विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले ही जारी किया जा चुका है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर कर्मचारियों की लम्बित मांग को भी पूरा किया है। इस निर्णय से 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है। यह निर्णय राज्य के विकास में अहम योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मानित जीवन जीने का अधिकार प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय ले रही है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
डॉ.आरके गुप्ता,एमडी द्वारा मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जेएनवी ऊना के विद्यार्थी कला उत्सव एवं राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में रहे अव्वल ज़िला की समस्त ग्राम पंचायतों में 2 अक्तूबर को होगी ग्राम सभा बैठक विधानसभा अध्यक्ष 28 सितंबर को होबार में अंडर- 12 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के होंगे मुख्य अतिथि मैहला में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर 27 सितंबर को चंबा प्रवास पर होंगे  कृषि एवं पशुपालन मंत्री  27 सितंबर से चंबा प्रवास पर होंगे जगत सिंह नेगी सीएम 29 को मंडी में लेंगे अधिकारियों की बैठक आश्विन नवरात्र मेले की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,56,19,742
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy