Friday, June 09, 2023
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
धर्म संस्कृति

देवताओं की विदाई के साथ चार दिवसीय जिला स्तरीय आनी मेला संपन्न

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 11, 2023 06:53 PM
 
 
 आनी,
 
आनी के रानी बेहदा मेला मैदान में, 8 मई से 11 मई तक आयोजित चार दिवसीय जिला  स्तरीय आनी मेला  गुरुवार को देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हो गया। मेला कमेटी ने सभी देवी देवताओं के कारदारों को उचित नजराना देकर विदा किया। 
 चार दिवसीय मेले में क्षेत्र के शमशरी महादेव , पनेऊई नाग , देहुरी नाग. व्युन्गली नाग तथा कुलक्षेत्र महादेव ने शिरकत की और गुरुवार को मेले के समापन पर अपने देवालयों को लौटते हुए क्षेत्र को खुशहाली का आशीर्वाद दिया।
आनी मेला आनी वाह्य सिराज क्षेत्र का प्रमुख मेला है जो यहाँ की लोक व  देवपरम्परा से जुड़ा सांस्कृतिक व  व्यापारिक मेला है। मेले में आनी ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों की महिला मंडलो,सांस्कृतिक दलों,स्कूली छात्रों,स्थानीय पहाड़ी कलाकारो ने समुहगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति से सबका मन मोहा है।
वहीं दो रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक गायकों ने समा बाँधा। 
 मेले में महिला मण्डल व रस्सा कश्शी प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों को मुख्यातिथि सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के कर कमलों से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के साथ जिला परिषद कुल्लू के चेयरमैन पंकज परमार. बीसीसी अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा. एसडीएम नरेश वर्मा. डीएसपी 
चन्द्र शेखर कायथ. प्रभारी बीडीओ अंजना शर्मा.  प्रधानाचार्य  अमर चन्द चौहान. . कुंदन शर्मा.मेला कमेटी अध्यक्षा होमेश्वरी जोशी. उपाध्यक्ष धर्म पाल. बीडीसी अध्यक्षा विजय कंवर.कांग्रेस नेता चन्द्रमोहन सूद. फकीर चन्द वर्मा. सत पाल ठाकुर कुक्कु. एडवोकेट दलीप जोशी. परस राम. नरेंद्र ठाकुर पम्मी. महेंद्र ठाकुर. रमेश ठाकुर. संजय शर्मा. पूर्ण ठाकुर. सहित पार्षद गुलाब ठाकुर. सरसा देवी. देवेंद्र शर्मा. सचिव हरि शर्मा. तथा जवाहर ठाकुर सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
देवता शमशरी महादेव हजारों देवलुओं संग पहुंचे कराणा आनी क्षेत्र के आराध्य गढ़पति देवता शमशरी महादेव पूरे लाव लश्कर के साथ कराना गाँव में  सोमवार से शुरू होने वाले श्रीमदभावत पुराण महायज्ञ में शामिल होने के लिए देवालय से हुए रवाना संसार के हर व्यक्ति को सांसारिक भौतिक सुखों का त्याग कर ईश्वर का भजन करना चाहिए...आचार्य हरिदत्त शर्मा कोटधार जागरा मेला धूमधाम से संपन्न ,समाजसेवी घनश्याम शर्मा रहे मुख्यातिथि कुईकण्डा नाग के आगमन से शुरू होगा दो दिवसीय कोटाधार जागरा मेले हमारी प्राचीन संस्कृति की धरोहर:सी पीएस सुंदर ठाकुर कहा हिमाचल विदेशों से सुंदर आनी मेले के दूसरे दिन महिला मंडल. स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों ने पेश की लोकसंस्कृति की झलक भारत में आदिवासी समुदाय की जनसँख्या 8. 9% है जो की भारत की पूरी जनसँख्या का 10.4 करोड़ : कश्यप लोकनृत्य नाटी प्रतियोगिता में सांस्कृतिक दल महिला मंडल पनखड़ प्रथम मेले समृद्ध संस्कृति के संवाहक: सुन्दर सिंह ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,49,24,835
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy