Saturday, December 09, 2023
Follow us on
-
देश

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों में हिमाचल की लड़कियों ने मारी बाजी

 
Bureau Himalayan update 7018631199 | May 13, 2023 11:38 AM
10वीं में डीएवी स्कूल न्यू शिमला की अनन्या चौधरी ने 98.60 फीसदी अंक व 12वीं कक्षा कला संकाय में पाइनग्रोव स्कूल सोलन की इर्तिका परवेज 98.02 प्रतिशत अंक हासिल किए..

शिमला ,

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के शुक्रवार को जारी हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों में हिमाचल प्रदेश की लड़कियों ने बाजी मारी है। प्रदेश के लड़कों के मुकाबले लड़कियों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। दसवीं कक्षा का हिमाचल प्रदेश का परिणाम 96.56% और बारहवीं का 93.54% रहा। पंचकूला जोन की दोनों कक्षाओं में हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थी हरियाणा से अव्वल रहे। बारहवीं की परीक्षा में पंचकूला जोन का पास प्रतिशत 86.97 रहा। इसमें हिमाचल प्रदेश का 93.54, जबकि हरियाणा का परिणाम 86.48% रहा।

हिमाचल में 5, 601 लड़कों में से 5, 132 पास हुए, जबकि 4, 912 लड़कियों में से 4, 702 पास हुईं। हरियाणा में 82.85% लड़के पास हुए, जबकि 91.64 लड़कियां पास हुईं। हिमाचल में 91.63 लड़के और 95.72% लड़कियां पास हुईं हैं। दसवीं कक्षा के परिणामों में पंचकूला जोन का कुल पास प्रतिशत 92.34 रहा। जोन की परीक्षा में कुल 1, 75, 364 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 1, 74, 323 ने परीक्षा दी। कक्षा 10वीं में डीएवी स्कूल न्यू शिमला की अनन्या चौधरी ने 98.60 फीसदी अंक व 12वीं कक्षा कला संकाय में पाइनग्रोव स्कूल सोलन की इर्तिका परवेज 98.02 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

1, 60, 969 ने परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा का पास प्रतिशत 91.91, जबकि हिमाचल का 96.56% रहा। हिमाचल में 9, 016 लड़कों में से 8, 628 पास हुए, जबकि 7, 115 लड़कियों में से 6, 948 पास हुईं।

 

हिमाचल में 95.70 लड़के, 97.65% लड़कियां पास हुईं। सरकारी स्कूलों के 8, 246 लड़कों में 4, 514 पास हुए, जबकि लड़कियों में 3, 685 में 2, 483 पास हुईं। पास प्रतिशत 58.65% है।

तिब्बतन स्कूल के 67 विद्यार्थियों में 60 पास रहे। केंद्रीय विद्यालय में 3, 837 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 3, 785 पास हुए। रिजल्ट 98.64% रहा है।

-
-
Related Articles
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
एड्स (Acquired Immunodeficiency Syndrome): विश्व एड्स दिवस पर विशेष सब लेफ्टिनेंट बना गोहर का रक्षित गुप्ता रामपुर एचपीएस में तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव- प्रतिबिम्ब 2023 शुरू शिमला में 'वार्तालाप' ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और मीडिया पर प्रकाश डाला: अपर उपायुक्त (एडीसी) शिमला ने सेवा वितरण में सुधार के लिए हितधारकों की भागीदारी की वकालत की https://fb.watch/o9G-zdXE0F/?mibextid=Nif5oz ऐतिहासिक रिज मैदान पर केंद्र सरकार के 9 साल के कामों को दर्शाती 5 दिवसीय प्रदर्शनी 'अहं ब्रह्मास्मि-नव उद्घोष' के तत्वावधान में शानदार कार्यक्रम का आयोजन!!! रामपुर एचपीएस द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर खरगा पंचायत में लघु नाटक एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से विराट कोहली ने भेंट की आईएएस अधिकारी को मिला अतिरिक्त कार्यभार ,अधिसूचना जारी: क्लिक करें और देखें अधिसूचना!! सेना भर्ती कार्यालय शिमला के अधिकारियों ने एनसीसी कैंप में कैडेटों को किया जागरूक व प्रेरित
-
-
Total Visitor : 1,59,42,920
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy