शिक्षा
प्रशासनिक अधिकारी बनना है आँचल का भी ड्रीम
-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | May 20, 2023 08:16 PM
आनी,
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो के वार्षिक परीक्षा परिणाम में आनी स्थित राजकीय कन्या जमा दो स्कूल की छात्रा आंचल कश्यप पुत्री वेद कश्यप ने कला संकाय में 500 में से 481 अंक अर्जित कर बोर्ड की मेरिट सूची में छटा स्थान हासिल किया है। आँचल के पिता वेद कश्यप जल शक्ति विभाग में बतौर अधीक्षक कार्यरत हैं. जबकि माता नारकली एक गृहणी हैं। आँचल अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत के साथ गुरुजन के बेहतर मार्गदर्शन और माता पिता के हौसले को देती हैं। आँचल का सपना स्नातक के बाद एचएएस की तैयारी करना है. जिसके लिए वह अभी से ऑनलाइन कोचिंग लेगी। आँचल का कहना है कि वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर माता पिता के सपने को साकार करना चाहती है।
-
-