हादसे के वक्त सवार थे 40 के करीब लोग, सर्च ऑपरेशन जारी
उत्तर प्रदेश,
सोमवार सुबह यूपी के बलिया जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। माल्देपुर संगम घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार जा रही सवारियों से भरी नाव डूब गई। इसमें कई लोगों के डूबने की आशंका है।
स्थानीय नाविकों ने 12 से ज्यादा लोगों को नदी से सुरक्षित बार निकाला। दो महिलाओं का शव निकाला गया है। अन्य की तलाश पुलिस कर रही है। घटना से कोहराम मचा है।
उसी दौरान दर्जनों महिला-पुरुष सवार एक नाव गंगा पार पूजन को जा रही थी। अभी कुछ दूर पहुंची थी कि अचानक नाव ओवरलोड होने के कारण बैठ गई। नाव डूबता देख घाट पर हड़कंप मच गया।
सुरक्षा में तैनात जवानों और स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव से डूब रहे लोगों को बचाया। दो महिलाओं का शव बरामद हो गया है। अन्य की तलाश जारी है।