Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
धर्म संस्कृति

कोटधार जागरा मेला धूमधाम से संपन्न ,समाजसेवी घनश्याम शर्मा रहे मुख्यातिथि

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | May 23, 2023 10:08 PM
 
 

 आनी,

क्षेत्र की व्युंगल पंचायत का दो दिवसीय कोटधार जागरा मेला मंगलवार को देव विदाई के साथ सम्पनन हो गया। जागरा मेले में आराध्य कुईकंडा नाग देवता व बुढी नागिन माता विशेष रूप से उपस्थित रही। जागरा मेले के अंतिम हजारों लोगों ने देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की लोक संस्कृति का भी भरपूर आनंद लिया। जागरा मेले के अंतिम दिन लोगों ने मेला मैदान में भव्य नाटी का आनंद लिये तथा क्षेत्र की विभिन्न विभिन्न महिला मंडलों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किये जिसका लोगों ने भरपाई आनंद लिया। जागरा मेले में दूर दूर से आऐ व्यपारियों ने भी जमकर व्यापार किया। ये जागरा मेला हर वर्ष ज्येष्ठ मास की 7 और 8 प्रबिषठे को मनाया जाता है।

 

मेले में समाजसेवी घनश्याम शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुऐ। उन्होंने लोगों को मेले की बधाई दी तथा कहा कि मेले हमारे संस्कृति की पहचान है इस तरह के मेलों से आपसी भाईचारा बना रहता है तथा एक दूसरे की संस्कृति को भी जानने व पहचानने का मौका भी मिलता है। इस मौके पर उनके साथ दलाश पंचायत प्रधान सितेंद्र शर्मा, वन विभिन्न से रिटायर्ड वी.ओ. हुक्म चंद शर्मा मंदिर कमेटी प्रधान मेघराम, कारदार खाची, मेला कमेटी प्रधान लाल सिंह तथा सदस्य संजीव शर्मा सहित अन्य कई अतिथि उपस्थित रहे। 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,54,221
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy